Samastipur

आपरेशन मुस्कान तहत लखीसराय पुलिस ने 26 लोगों को उनके खोए मोबाइल फोन दिलाये

लखीसराय पुलिस के द्वारा चलाए गए आपरेशन मुस्कान के तहत 26 लोगों को उनके खोए मोबाइल फोन को वापस दिलाये गये। इस बीच अपने खोए मोबाइल फोन को पाकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरने लगी। बताते चलें कि बिहार पुलिस के द्वारा लोगों के खोए एवं चोरी किए गए मोबाइल फोन की सकुशल बरामद करने को लेकर एक मुहिम चलाई जा रही है। बिहार पुलिस के द्वारा इस मुहिम का नाम ऑपरेशन मुस्कान रखा गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इसी आपरेशन मुस्कान के तहत एसपी पंकज कुमार की देखरेख में 26 लोगों को उनके खोए मोबाइल को सकुशल संबंधित लोगों को वापस कर दिया गया। अपने खोए मोबाइल फोन को पाकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। इस बीच एसपी पंकज कुमार ने लोगों से अपील किया किया कि पिछले एक साल तक जिनके भी मोबाइल फोन खोए हैं वैसे लोग अपनी शिकायत एसपी आफिस या नजदीकी थाना में दर्ज करवा सकते हैं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!