Indian RailwaysPatna

खुशखबरी;बछवारा स्टेशन पर रूकेगी जनहित एक्सप्रेस,यात्रियों को मिलेगी सुविधा

सोनपुर:कुणाल गुप्ता ।यात्रियों की सुविधा हेतु सहरसा और पाटलिपुत्र के मध्य चलने वाली गाड़ी संख्या 13205/06 सहरसा- पाटलिपुत्र-सहरसा जनहित एक्सप्रेस का बछवारा स्टेशन पर ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है ।इसे लेकर यात्रियों मे खुशी का माहौल है।वही यात्री इसकी मांग भी कर रहे थे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

सोनपुर रेल मंडल ने जानकरी देते हुए बताया कि गाड़ी संख्या 13205 सहरसा-पाटलिपुत्र जनहित एक्सप्रेस दिनांक 04.09.2023 से 02.08 बजे बछवारा स्टेशन पहुंचेगी तथा 02.10 बजे यहां से प्रस्थान करेगी । वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 13206़ पाटलिपुत्र-सहरसा जनहित एक्सप्रेस दिनांक 03.09.2023 से 11.11 बजे बछवारा स्टेशन पहुंचेगी तथा 11.13 बजे प्रस्थान करेगी ।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!