Ajab Gajab NewsPatna

“जिस बेटी का पिता ने किया अंतिम संस्कार, उसने किया video call बोली पापा, मैं तो अभी जिंदा हूं.जानिए पुरा मामला

बिहार के पूर्णिया से हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है. एक पिता ने अनजान शव को अपनी बेटी का समझकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया. इसके तीन दिन बाद बेटी की कॉल आई और उसने जो कहा वो सुनकर पिता ही नहीं घरवालों के भी होश उड़ गए.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मामला पूर्णिया के रुपौली थाना क्षेत्र के अकबरपुर का है. तुलसी बिशनपुर के रहने वाले विनोद मंडल की बेटी लापता हो गई थी. उसने कई दिन उसकी तलाश की लेकिन वो नहीं मिली. इसी बीच अकबरपुर पुलिस ने एक फोटो और वीडियो जारी किया. वीडियो में सलवार सूट पहने एक लड़की की लाश नदी में दिखी.

‘पापा मैं जिंदा हूं, लव मैरिज कर ली है’

ये देखने के बाद विनोद और उसका परिवार अकबरपुर थाने पहुंचता है. शव देखकर उसने कहा कि ये तो बेटी का है. पुलिस ने पोस्टमार्टम और अन्य कार्रवाई कर शव को परिजनों को सौंप दिया. इसके बाद विनोद शव लेकर घर गया और अंतिम संस्कार कर दिया.

इसके तीसरे दिन उसकी बेटी अंशु ने वीडियो कॉल की. इसमें उसने कहा, ‘पापा मैं जिंदा हूं, मैंने लव मैरिज कर ली है. लड़का जानकी नगर के रुपौली का रहने वाला है. आप मेरी चिंता मत करना. मैं उसके साथ खुश हूं. उसका नाम बिरंजन सिंह है. ये सुनकर घर में छाए मातम का माहौल खुशी में तब्दील हो गया.

 

ये  सुनकर पुलिस भी हैरत में पड़ गई

अब घरवालों के सामने दुविधा आ खड़ी हुई. इस पर वो पुलिस थाने पहुंचे और बताया कि जिस शव का उन्होंने अंतिम संस्कार किया था, वो उसकी बेटी का नहीं है, बेटी तो जिंदा है. ये  सुनकर पुलिस भी हैरत में पड़ गई. पुलिस ने जांच की तो पता चला कि शव मधेपुरा जिला के चौसा थाना क्षेत्र की एक युवती का है.

इसकी सूचना देने पुलिस जब युवती के घर गई तो पता चला कि परिवार के लोग कई दिनों से घर में नहीं हैं. डीएसपी रमेश कुमार का कहना है कि पुलिस ने शक के आधार पर जांच की तो पता चला कि शव मधेपुरा जिले के परमानंद शर्मा की बेटी अंजली कुमारी है.

उन्होंने आगे बताया कि अंजलि किसी युवक से प्यार करती थी. कुछ महीने पहले उसके साथ भागी थी. हालांकि, लौट आई थी, मगर, फोन पर बात करते हुए पकड़ी गई थी. इससे नाराज परिजनों ने प्लानिंग करके उसकी हत्या दी और घर में ताला लगाकर फरार हो गए.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!