Weather UpdatePatnaSamastipur

कल का मौसम;बिहार के 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट,कल से एक्टिव होगा मानसून

कल का मौसम;प्रगति चौधरी।बिहार में एक बार फिर से अच्छी बारिश के लिए लोगों को एक दिन का इंतजार और करना पड़ेगा। हालांकि, मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 18 जिलों में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। जिसमें पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, अररिया, किशनगंज, रोहतास, बक्सर समेत अन्य जिले शामिल हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बारिश नहीं होने से एक बार फिर उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। पटना के अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। सोमवार को उत्तर बिहार के कुछ जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, मौसम विभाग ने 22 अगस्त को मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, मधेपुरा, पश्चिम चंपारण जिले में भारी बारिश और अधिकांश जिलों में आकाशीय बिजली को लेकर के चेतावनी जारी कर दी है।

बगहा में गंडक नदी में कटाव

बगहा में गंडक नदी का पानी घट-बढ़ रहा है। इसके बीच मधुबनी प्रखंड के गदीयानी के पास कटाव हो रहा है। जिससे पीपी तटबंध पर दबाव बन रहा है। अगर पीपी तटबंध ध्वस्त हुआ तो लाखों लोग प्रभावित होंगे। हालांकि जल संसाधन विभाग की ओर से मरम्मत कराई जा रही है। जिला प्रशासन खुद इसकी मॉनिटरिंग कर रहा है।

प्रदेश में 22 से 26 अगस्त तक मानसून की सक्रियता बढ़ेगी

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 22 से लेकर 26 अगस्त तक एक बार फिर से मानसून की सक्रियता बढ़ेगी। मौसम विभाग की माने तो मानसून ट्रफ जैसलमेर, कोटा, मध्य प्रदेश, रायपुर, गोपालपुर होते हुए पूर्व बंगाल की खाड़ी की ओर बना हुआ है। अगले दो दिनों के दौरान इसका प्रभाव प्रदेश के उत्तरी बिहार में विशेष रूप से दिखेगा।

मौसम विभाग के अनुसार पूरे राज्य भर में पुरवा हवा चल रही है। इस हवा से वातावरण को नमी मिलती है। जिससे बारिश की संभावना बनती है। लेकिन, वर्तमान के पुरवा से मिलने वाली नमी में उतनी ताकत नहीं है। जो ऊपर के वातावरण तक पहुंच सके। इसी कारण राज्य में बारिश नहीं हो रही है।

आज पटना में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग की माने तो पटना और आसपास के इलाकों में आज पूरे दिन धूप खिली रहेगी और लोगों को उमस भरी गर्मी परेशान करेगी। इससे अधिकतम तापमान में एक से 2 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। वहीं रविवार को पटना के अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिसके बाद तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!