Patna

बिहार मे संदिग्ध हालत में पायल किन्नर की मौत:लड़के के साथ लिव इन में रह रहा था..

बिहार के छपरा स्थित भगवान बाजार थाना क्षेत्र के काशी बाजार से किन्नर का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। शव किन्नर के किराए वाले मकान से बरामद किया गया है। घटना शुक्रवार की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

किन्नर की पहचान पायल किन्नर के रूप में हुई है। वह मूल रूप से छपरा के भरत मिलाप चौक का रहने वाला था, लेकिन अपने परिवार से अलग किन्नर गुट में रहकर अपना जीवन यापन करता था। शव मिलने के साथ ही आसपास लोगों का जमावड़ा लग गया।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन गले पर गहरे निशान से गला दबाकर हत्या किए जाने का आशंका जाहिर की जा रही है।मृतक पायल किन्नर उर्फ अर्जुन के परिजनों ने बताया कि वह कई वर्षों से परिवार से अलग किराए से रहता था। इस दौरान वह एक लड़के के साथ लिव इन रिलेशन में रह रहा था। उसे अपनी कमाई का पूरा हिस्सा दे दिया करता था।

 

देर रात से उसका मोबाइल स्विच ऑफ आने लगा। पायल के दोस्तों द्वारा इसकी जनाकारी परिजनों को दी गई। परिजन ख़ोजबीन के लिए उसके किराए वाले मकान पर पहुंचे तो देखा कि शव कमरे में पड़ा है। पुलिस को सूचना देते हुए पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया।भगवान बाजार थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के काशी बाजार से एक किन्नर का शव बरामद किया गया। उसका पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। शव मिलने के मामले में पुलिस द्वारा यू डी केस दर्ज किया गया है। Editing: Nutan

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!