Samastipur

लूटपाट का विरोध करने पर Samastipur में बहू से मारपीट:सास के साथ दुष्कर्म का आरोप

समस्तीपुर के अंगार घाट थाना क्षेत्र के मोरियारो गांव में एक महिला के घर में घुसकर बदमाशों ने लूटपाट की। इस दौरान विरोध करने पर महिला और उसकी बहू से मारपीट की। आरोप है लोगों ने सास को बगल के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म भी किया। बहू ने पलंग के नीचे छिपकर अपनी जान बचाई। इस घटना के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है । वहीं जख्मी सास बहू को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जख्मी महिला के साथ का आरोप है कि रात करीब 12 बजे के आसपास तीन की संख्या में बदमाश उनके घर में घुस गए, जिनमें से 2 लोगों के लोग पहचान रहे थे। दोनों गांव के ही ऋषि मुनि सिंह और भजिया सिंह और एक अन्य थे, जिन्हें वे लोग नहीं पहचान रहे थे लोगों ने हथियार के बल पर घर मरम्मत के लिए छुड़ाया गया। इस दौरान उसकी सास को बदमाश खींच कर बगल के खेत में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में हल्लाह होने पर बदमाश वहां से फरार हो गए ।जख्मी सास बहू को सदर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। उधर पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी ऋषि सिंह को गिरफ्तार किया है।

क्या बोले थानाध्यक्ष

अंगार घाट थाना अध्यक्ष प्रेम प्रकाश राज ने कहा कि मारपीट के बाद लूटपाट तथा रेप किए जाने का आरोप लगाया गया है। मामले की जांच की जा रही है। एक आरोपी को हिरासत में ले कर पूछताछ की जा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!