Indian RailwaysPatna

ज्योतिर्लिंग यात्रा टूर पैकेज की बुकिंग शुरू,स्लीपर का पैकेज 19980 तो थर्ड एसी का 31850 रुपए किराया

ज्योतिर्लिंग यात्रा टूर पैकेज की बुकिंग।Nutan।इडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड के क्षेत्रीय कार्यालय ने शुक्रवार को देखो अपना देश के तहत भारत गौरव ट्रेन की शुरुआत कर दिया। भारत गौरव ट्रेन योजना के तहत भारतीय रेलवे रेल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यात्रियों को टूर पैकेज पर लगभग 33% रियायत प्रदान कर रहा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

यह पर्यटक ट्रेन 27 सितंबर को कटिहार से खुलेगी जो पूर्व मध्य रेलवे के पूर्णिया कोर्ट, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, निर्मली, झंझारपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर जंक्शन, पाटलिपुत्रा, आरा, बक्सर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन पर तीर्थ यात्रियों के लिए रुकेगी। तीर्थ स्थलों उज्जैन (श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग एवं श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग) , द्वारका (श्री नागेश्वर ज्योतिर्लिंग एवं श्री द्वारकाधीश मंदिर), सोमनाथ (श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग), शिर्डी (साई बाबा दर्शन), श्री घृणेश्वर ज्योतिर्लिंग एवं नासिक (श्री त्रयंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग एवं शनि शिंगणापुर मंदिर) का दर्शन कराते हुए 8 अक्टूबर को वापस लौटेगी।

स्लीपर का पैकेज 19980 तो थर्ड एसी का 31850

यात्रा शुल्क और समावेश भारत गौरव ट्रेन में पहली बार दो श्रेणी में रखा गया है। स्लीपर क्लास में सफर करने पर प्रति व्यक्ति 19980 रुपए, स्टैंडर्ड क्लास 3 एसी में सफर करने पर प्रति व्यक्ति 31850 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है। इसके अलावा श्रेणी के हिसाब से वातानुकूलित और गैर वातानुकूलित होटल मे रात्री विश्राम। शाकाहारी भोजन (सुबह, दोपहर और रात का भोजन), सुबह शाम चाय के साथ ही प्रत्येक दिन दो बोतल पानी की सुविधा भी है। घूमने के लिए श्रेणी के हिसाब से वातानुकूलित और गैर वातानुकूलित बस की व्यवस्था की गई है। 10 या 10 से ज्यादा सीट की बुकिंग पर प्रति व्यक्ति 750 रुपए की छूट दी जाएगी।

यहां से करें बुकिंग

पर्यटक यात्रा सबंधी विस्तृत जानकारी एवं टिकट बुकिंग के लिए बिस्कोमान टावर स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय या मो. 9771440056, 8595937727 एवं 8595937711 से प्राप्त कर सकते हैं। वेबसाइट www.irctctourism.com पर जाकर भी बुकिंग कर सकते हैं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!