Patna

Akshara Singh; छोड़ हाथ में लिया हंसुआ,अक्षरा सिंह खेतों में जाकर काटने लगी घास,वीडियो हुआ वायरल

Akshara Singh;अक्सर सुर्खियों में रहने वाली भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अक्षरा सिंह खेतों में जाकर घास काटती नजर आ रही है। अक्षरा सिंह ने भी अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से वीडियो को शेयर करते हुए कटनी सीखने की बात कही है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

दरअसल, अक्षरा सिंह पास में ही अपनी फिल्म की शूटिंग कर रही रहीं थी, तभी अचानक वे खेतों में चली गईं, जहां, कुछ महिलाएं पहले से ही घास काट रही थी। अक्षरा सिंह उनके पास जा पहुंची और उनसे घास काटने के लिए सिखाने को कहने लगी। वे उस महिला से कहने लगी कि उन्हें घास काटना सीखा दें। फिर अक्षरा सिंह उस महिला से हंसुआ अपने हाथों में ले लेती है, और घास काटने का तरीका पूछ कर घास काटने लगती है। कुछ घास काटने के बाद अक्षरा वहां घास काट रहीं महिला से ये कहती भी नजर आई कि अगर वे ये बात पहले कहती तो अक्षरा भी उनकी मदद कर देती।

अक्षरा सिंह खेतों में जाकर घास काटती।
बहरहाल, अक्षरा ने तो इस वीडियो को अपने लिए यादगार बना लिया और अपने इंस्टाग्राम से पोस्ट करते हुए लिखा – “आज शूटिंग के दौरान कुछ नया सीखने को मिला जिसको कटनी कहते हैं। मुझे बहुत मजा आता है आपलोगों के बीच रहके, आपलोगों से मिलकर और नई-नई चीज सीख के । I love you.” अक्षरा में बचपन से ही किसी भी चीज को सीखने की ललक बेहद रहती है। इसलिए वे मेहनत करने से पीछे नहीं हटती है और आज इसका परिणाम है कि वे सबकी चहेती है। बॉलीवुड हो या भोजपुरी अक्षरा की डिमांड हर जगह होती है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!