PatnaSamastipur

माैसम;23-24 मई को उत्तर बिहार के सभी जिलों में बारिश के आसार,दो-तीन दिनों तक शुष्क रहेगा मौसम

माैसम;उत्तर बिहार के सभी जिलों में आगामी 23-24 मई को वर्षा होने की संभावना है। जबकि इस बीच आगामी दो-तीन दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। इसको लेकर ग्रामीण कृषि मौसम सेवा विभाग पूसा व भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से शुक्रवार को आगामी 20-24 मई का मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया। जिसके अनुसार इस अवधि में उत्तर बिहार के जिलों के आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

वहीं अगले 2-3 दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। उसके बाद 23-24 मई के आसपास उत्तर बिहार के सभी जिलों में वर्षा हो सकती है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 38-41 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23-24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। वहीं सुबह में सापेक्ष आर्द्रता 75-80 फीसदी व दोपहर में 40-50 रहने का अनुमान है। जबकि 12-14 किमी की रफ्तार से पछिया हवा चल सकती है। 24 मई के आसपास पुरवा हवा चलने की संभावना है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!