Samastipur

दलसिंहसराय ब्रेकिंग;डीएमयू ट्रेन से घर लौट रहे इंटर के छात्र की रेलवे गुमटी के पास ट्रेन से गिरकर हुई मौत

दलसिंहसराय।बरौनी- समस्तीपुर रेल खण्ड के थाना क्षेत्र के बसढिया 38 नंबर रेलवे गुमटी के पास डीएमयू पसिंजर ट्रेन से घर लौट रहे एक इंटर के छात्र की ट्रेन से गिरने के कारण मौत हो गई.मृतक की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के रामनगर चाँद चोर वार्ड 10 निवासी रमेश दास के पुत्र रोहित कुमार (17) के रूप में हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बताया जाता है कि रोहित एक दो महीनों से दलसिंहसराय में इंटर फस्ट ईयर की तैयारी करने के लिए रोजाना ट्रेन व बस से अपने दोस्तों के साथ आता जाता था.शनिवार को वह पढ़ाई कर के अपने दोस्तों के साथ 05233 बरौनी समस्तीपुर डीएमयू पसिंजर ट्रेन से दोपहर 12 बजे के करीब नजीरगंज स्टेशन जा रहा था।

इसी बीच वह गेट के पास खड़ा था और अपने दोस्तों से बात कर रहा था.तभी अचानक वह बसढिया के पास
38 नम्बर रेलवे गुमटी के नजदीक गिर गया.जिसके बाद दोस्तो ने ट्रेन को रुकवा गम्भीर रूप से घायल रोहित को दलसिंहसराय अनुमण्डल अस्पताल में भर्ती करवाया.जँहा इलाज के दौरान डियूटी पर मौजूद डॉक्टर संजय कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया.वही इसकी घटना परिजनों व पुलिस को दी गई.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!