Samastipur

समस्तीपुर में हत्यारोपी कैदी की बिगड़ी तबीयत:पार्टी के दौरान जहरीली पदार्थ खिला कर हत्या का है आरोप,रेफर

समस्तीपुर जिला के चकमेहसी थाना क्षेत्र के रहने वाले एक शख्स के मंडल कारा में अचानक तबीयत बिगड़ा गया। जेल प्रशासन ने सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया। जहां स्थिति को नाजुक देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

बताया जाता है कि चकमेहसी थाना क्षेत्र के रहने वाले श्याम कुमार उर्फ ढनढन कुमार के ऊपर सामूहिक पार्टी के दौरान जहरीली पदार्थ खिलाने का आरोप लगा था। इसी आरोप में वह मंडल कारा में बंद थे। उसी दौरान अचानक श्याम कुमार उर्फ ढनढन की तबीयत बिगड़ गइ। जिसके बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर लाया गया था। जहां स्थिति नाजुक देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया है।

 

बताया जाता है कि 14 अगस्त 2022 को तीन युवकों ने शराब पार्टी किया था। जिसमें से एक युवक की 15 अगस्त को इलाज के दौरान मौत हो गइ थी। वहीं एक अन्य युवक की भी मौत इलाज के दौरान हो गइ थी। इसी मामले में मृतक के पिता ने चकमेसी थाने में आवेदन देकर श्याम कुमार उर्फ ढंनढन के ऊपर आरोप लगाया था। कहा था कि मेरे पुत्र राहुल कुमार को उक्त पार्टी के दौरान जहरीली पदार्थ खिला दिया था। इसी मामले में श्याम कुमार उर्फ ढनढन मंडल कारा में बंद था। उसे मंडल कारा प्रशासन द्वारा सोमवार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था ।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!