Samastipur

पटोरी से बारात से लौट रहे 5 दाेस्ताें की कार पेड़ से टकराई, दो की मौत,3 की हालत गंभीर

समस्तीपुर.मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के उदापट्टी हाट के समीप एनएच 322 पर रविवार की देर रात एक अनियंत्रित कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार दो युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरबद्धा वार्ड 37 निवासी शत्रुघ्न ठाकुर के पुत्र कमलेश कुमार (25 वर्ष ) एवं इसी थाना क्षेत्र के बेझाडीह वार्ड 08 निवासी दोरिक सहनी के पुत्र रमाकांत कुमार (25 वर्ष) के रूप में की गई है। घायल की पहचान चंदन कुमार जितवारपुर गांव निवासी समस्तीपुर के रूप में की गई है। उसका इलाज मुसरीघरारी के एक निजी क्लीनिक में चल रहा है। दो अन्य घायलों में एक युवक को इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में और दूसरे को डीएमसीएच के लिए रेफर किया गया है। दोनों घायलों की पहचान नहीं हो सकी है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सभी बाराती का नशे में हाेना बताया जाता है
पांच युवक केशोपट्टी गांव से रविवार की शाम एक शादी समारोह में भाग लेने पटोरी गए थे। रात के करीब 1:00 बजे वापस लौटने के क्रम में उनकी कार मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के उदापट्टी हाट के समीप एनएच 322 किनारे एक पेड़ से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो सभी बाराती नशे में होना बताया जाता है। इनमें दो घायल बाराती घटना स्थल से भागने का प्रयास किया, जिसे ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

रात 11 बजे दस मिनट में लौटने की बात कह घर से निकला था कमलेश

मृतक कमलेश के बड़े भाई राज कुमार ने बताया कि पिताजी से दस मिनट में लौटने की बात कहकर कमलेश देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे के आसपास घर से निकला था। रात के दो बजे के करीब घटना की जानकारी मिली। बाद में लोग घटना स्थल की ओर रवाना हो गए। वह मोहनपुर स्थित एक ऑटो एजेंसी में कार्य करता था। बेझाडीह निवासी रामाकांत राजमिस्त्री का काम करता था मुफस्सिल थाना के बेझाडीह निवासी मृतक रामाकांत राजमिस्त्री का काम करता था। मृतक रामाकांत की पत्नी संजीता कुमारी का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक का एक 8 माह का पुत्र है। संजीता रोते-रोते बार-बार बेहोश हो रही है। मृतक रामाकांत दो भाई में छोटा था।
L

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!