Samastipur

समस्तीपुर;पति को छोड़ प्रेमी से शादी की,अब कोलकाता में छोड़ प्रेमी भी हुआ हैं,पति के घर आई तो ससुराल वालों ने भी भगाया

समस्तीपुर में कोमल परवीन ने प्यार में धोखा देने का आरोप लगाया है। कोमल अपने पति को छोड़कर तालिम से शादी कर ली थी। समस्तीपुर शहर के धरमपुर में बहन के यहां आने जाने के दौरान तालिम से प्यार हो गया था। कुछ दिन समस्तीपुर में रहने के बाद दोनों कोलकाता के तारापारा चले गए। चार महीने के बाद कोमल की ज्वेलरी और पैसा लेकर तालिम भाग गया। अब कोमल अपने पति की तलाश कर रही है। पीड़िता कोमल मधुबनी के झंझारपुर की रहने वाली है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

ससुराल के लोगों ने भी रखने से इनकार किया

कोलकाता में पति की तलाश के बाद भटकते हुए ससुराल धरमपुर पहुंची। वहां भी लोगों ने उसे रखने से इनकार कर दिया। मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता कोमल परवीन अब एसपी विनय तिवारी के यहां मंगलवार को पहुंच कर शिकायत की है। एसपी विनय तिवारी ने इस मामले में सदर डीएसपी को जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया है।

कोमल की बहन की शादी शहर के धरमपुर मोहल्ला में है। इस वजह से उसका आना-जाना होता था। इसी दौरान पड़ोस के तालिम से उसकी नजदीकी बढ़ गई। शादी-शुदा होने के बावजूद कोमल अपने पहले पति के रहते हुए तालिम से पिछले साल 19 अगस्त को शादी कर ली थी। जबकि, इस शादी के लिए दोनों के परिवार वाले तैयार नहीं थे।

मारपीट करने का भी आरोप

दोनों के परिवारवालों ने दोनों से ही रिश्ता तोड़ दिया है। इसके बाद तालिम पिछले साल 1 नवंबर को कोमल को लेकर कोलकता के तारापारा ले गया था। यहां दोनों किराये के मकान में रहने लगे। 10 मार्च को तालिम अचानक कोमल का गहना और नकदी लेकर फरार हो गया। कई दिनों तक कोलकता में भटकने के बाद वह वापस समस्तीपुर आयी तो ससुराल के लोगों ने घर में घुसने नहीं दिया। कोमल के मुताबिक उसके साथ मारपीट भी की गई है।

डीएसपी ने क्या कहा
सदर डीएसपी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि शिकायत लेकर युवती पहुंची है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। मामला प्रेमप्रसंग में धोखा का बताया जा रहा है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!