Samastipur

समस्तीपुर;दुष्कर्म का मामला रफा-दफा करने को लेकर युवक ने युवती की बेरहमी से की पिटाई,अंदरूनी अंग में डाला सरिया

समस्तीपुर जिला के खानपुर थाना क्षेत्र से एक अजीबोगरीब मामला निकल कर सामने आया है। पीड़िता के परिजन के अनुसार उनकी बेटी से गांव के ही मनचले युवक ने दुष्कर्म किया था। जिसको लेकर पीड़ित द्वारा महिला थाना समस्तीपुर में आवेदन दिया गया था। पुलिस धर पकड़ शुरू की तो मनचले युवक ने युवती पर मुकदमा रफा-दफा करने का दबाव बनाया। रफा-दफा करने से इनकार करने के बाद सोमवार को बेरहमी से मनचले युवक ने मारपीट कर अंदरूनी अंग में सरिया डाल दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जिससे युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है । इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो चुका है। जख़्मी हालत में परिजन द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया, प्राथमिक उपचार के बाद परिजन घायल अवस्था में उक्त युवती को महिला थाना समस्तीपुर लेकर कर सोमवार रात को पहुंचे। परिजन न्याय की गुहार लगा रहे हैं। परिजन का कहना है कि दुष्कर्म के बाद कई स्तर पर पंचायत बैठाया गया।

फिर भी पंच का बात मनचले युवक ने नहीं मानी। जिसके बाद पीड़ित द्वारा स्थानीय थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया गया था। जिसके बाद सोमवार को मनचले युवक ने युवती की बेरहमी से पिटाई कर दिया।इस संबंध में महिला थानाध्यक्ष पुष्प लता को टेलीफोन किया गया। फिलहाल महिला थानाध्यक्ष से संपर्क नहीं हो पा रही है ।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!