Weather UpdatePatna

weather update;बिहार के कई जिलों में बारिश का अलर्ट,ओले और वज्रपात का लगाया गया पूर्वानुमान

weather update;बिहार के कई जिलों में शनिवार देर रात तेज आंधी, मेघ गर्जन के साथ जमकर बारिश हुई। रात 11 बजे राजधानी पटना, मुजफ्फरपुर समेत बिहार के अन्य जिले में भी झमाझम बारिश हुई। बिहार में मौसम अपने चक्रवर्ती के प्रभाव के दौर से गुजर रहा है। राजस्थान सहित बांग्ला देश और अन्य इलाकों में बने चक्रवातीय परिसंचरण के असर से बिहार का मौसम बदला हुआ है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे तक तेज हवा के साथ रिमझिम बारिश हाेने के साथ 21 मार्च तक विभिन्न क्षेत्राें में फिर से ओलावृष्टि हाेने की संभावना है। इधर, पटना में शनिवार काे दिनभर आसमान साफ रहा। दाेपहर में हल्की धूप भी निकली। लेकिन, शाम के बाद आसमान में बादल छाने लगे।राजस्थान सहित बांग्ला देश और अन्य इलाकों में बने चक्रवातीय परिसंचरण के असर से बिहार का मौसम बदला हुआ है।
रविवार को ऐसा रहेगा पटना का मौसम

पटना में आज दिनभर बादल छाए रहेंगे, सुबह 10 बजे के करीब मध्यम बारिश की संभावना है। दोपहर के आसपास में बूंदाबांदी हो सकती है। जिसकी वजह से मौसम में नमी बनी रहेगी। अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक कमी दर्ज की जाएगी। वहीं शनिवार को पटना का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

38 जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार आज यानी रविवार को बिहार के 38 जिलों में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। जिसमें राजधानी पटना, अररिया, अरवल, औरंगाबाद, कैमुर, कटिहार, किशनगंज खगड़िया, गया, गोपालगंज, जमुई, जहानाबाद, दरभंगा, नवादा, नालंदा,पश्चिम चंपारण, पूर्णियां, पूर्वी चंपारण, बक्सर, बाँका, बेगूसराय, भागलपुर, भोजपुर, मधेपुरा, मधुबनी, मुंगेर,मुजफ्फरपुर,रोहतास, लखीसराय, वैशाली, सहरसा, समस्तीपुर, सारन, सीतामढी, सीवान, सुपौल, शिवहर, शेखपुरा शामिल हैं।

तीन दिनों तक 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बहेगी हवा

कृषि मौसम परामर्शी केन्द्र पूसा के नाेडल अधिकारी डॉ. ए. सत्तार के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले 22 मार्च तक आसमान में बदल छाए रहेंगे। वायुमंडल में नमी की मात्रा अत्यधिक बढ़ जाने से उत्तर बिहार के नेपाल की तराई क्षेत्र के सभी जिलाें में 21 मार्च तक 40 से 50 किमी रफ्तार से तेज हवा चलने और बारिश हाेने की संभावना है।इस बीच 19 एवं 20 मार्च काे इस क्षेत्र में इसका अधिक असर हाेने से हल्की-हल्की बारिश हाेने की संभावना है। अगले पांच दिनाें में कमी के साथ अधिकतम तापमान 25 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 14-15 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!