Samastipur

उत्तर बिहार में 14-15 मार्च को छा सकते बादल, बूंदा-बांदी के आसार

उत्तर बिहार के जिलों में आगामी 14-15 मार्च के आसपास आसमान में गरज वाले हल्के से मध्यम बादल बन सकते हैं। जिसके प्रभाव से सिवान, वैशाली व मुजफ्फरपुर जिलों में एक-दो स्थानों पर बूंदा-बूंदी होने की संभावना है। जबकि अन्य जिलों में इसकी संभावना कम है। इसको लेकर ग्रामीण कृषि मौसम सेवा विभाग पूसा व भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से शुक्रवार को आगामी 11-15 मार्च का मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया। जिसके अनुसार इस अवधि में अधिकतम तापमान 31-33 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 17-19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वहीं पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 8-12 किमी की रफ्तार से आगामी एक-दो दिन पुरवा हवा व उसके बाद पछिया हवा चलने की संभावना है। इस बीच तेज हवा से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बताया गया कि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस कम रहते हुए 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक रहते हुए 31.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

^उत्तर बिहार के जिलों में आगामी 14-15 मार्च को गरज वाले हल्के से मध्यम बादल छा सकते हैं। इस दौरान एक-दो स्थानों पर बूंदा-बूंदी होने की संभावना है। दो दिनों तक पुरवा व उसके बाद पछिया हवा चलेगी। किसान सलाह के अनुरूप कृषि कार्य करें।
-डॉ. अब्दुस सत्तार, मौसम वैज्ञानिक, डीआरपीसीएयू, पूसा

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!