Movies & TvPatna

बिहार लेलिन बाबू जगदेव हिंदी बायोपिक फिल्म की शूटिंग धूमधाम से चल रही है,बने लोगों के लिए मिशाल

कभी बिहार के गया जिले के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र डुमरिया में लोग दिन में भी जाने से भी घबराते थे,लेकिन आज दिल्ली एवं मुम्बई के कई जानेमाने कलाकार बिहार लेलिन “बाबू जगदेव” के जीवन पर आधारित हिंदी बायोपिक में आराम से शूटिंग कर रहे है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

गरीब अति पिछड़ों का मसीहा पूर्व विधायक के बायोपिक की शूटिंग गया के डुमरिया पोखरपुर गांव में इन दिनों धूमधाम से चल रही और गांव वाले सभी कलाकरों को सहयोग कर रहे हैं।

वैद्य जी की भूमिका में अशोक कुमार तांती

फिल्म के निर्माता शहीद जगदेव प्रसाद फिल्म निर्माण समिति और प्रेम कुमार विद्यार्थी है, वहीं फिल्म के निर्देशक अभिजीत गौरव है। फ़िल्म के मुख्य कलाकार भीषाक मोहन शर्मा, पल्लवी अंगराल, इमरान अली, अमरनाथ पाठक, पिंकी सिंह, रंजन बाबा,अमृत अग्रवाल और अशोक कुमार तांती हैं। इस फ़िल्म में वैद्य जी की भूमिका निभाने वाले कलाकार अशोक कुमार तांती ने बताया की “बाबू जगदेव” जैसे क्रांतिकारी, महान समाज सुधारक, शिक्षाविद, निडर एवं साहसी पत्रकार, महान योद्धा और वक्ता के जीवन पर आधारित ऐतिहासिक बायोपिक में काम करना मेरे लिए बहुत ही शौभाग्य की बात है, इसके लिए निर्देशक अभिजीत गौरव को बहुत बहुत धन्यवाद।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!