Patna

पंखे से लटकती मिली युवती,प्रेम प्रसंग में खुदकुशी की आशंका, कम्पटीशन की कर रही थी तैयारी

नालंदा: बिहार शरीफ के लेहरी थाना इलाके के पटेल नगर शिवपुरी मोहल्ले में गुरुवार को एक 24 वर्षीय युवती का शव कमरे के सीलिंग फैन से झूलता हुआ मिला. घटना की जानकारी जैसे ही इलाके में फैली तो तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी. प्रेम प्रसंग में खुदकुशी करने की बात सामने आ रही है. हालांकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है. लड़की किराए का मकान लेकर रहती थी और प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रही थी.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

पढ़ने में अच्छी थी अनीशा

 

 

 

मृतक युवती की पहचान सिलाव थाना इलाके के धरहड़ा गांव निवासी बिंदेश्वर प्रसाद की पुत्री अनीशा कुमारी के रूप में हुई है. युवती आर्मी के सिपाही राकेश रंजन के मकान में किराए पर रहकर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करती थी. घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन बिहार शरीफ पहुंचे हैं. परिजनों का कहना है की युवती बीए. फाइनल ईयर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने के लिए बिहार शरीफ में किराए पर कमरा लेकर रह रही थी. कुछ दिन पहले छोटी बहन आई थी और वापस घर लौट गई थी.  छोटी बहन भी बिहारशरीफ में पढ़ाई करती है.

 

 

किराए के मकान में फंदे पर लटका मिला शव

 

 

युवती के पिता किसान हैं. अनीशा ने इस तरह का कदम क्यों उठाया, इसके बारे में कुछ भी अभी कहा नहीं जा सकता है. पुलिस जांच कर रही है. मामला जांच के बाद स्पष्ट हो पाएगा. अनीशा पढ़ाई करने में काफी तेज तर्रार थी इसलिए वह घर से अलग रहकर तीन साल से किराए पर रूम लेकर रह रही थी. परिवार वाले आत्महत्या करने की बात से इनकार कर रहे हैं. उनका साफ कहना है कि पुलिस गंभीरता से जांच करे.

 

 

प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका

 

 

वहीं लहेरी थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि पड़ोसी के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि रूम का दरवाजा नहीं खुला है.  सूचना मिलने पर पुलिस गई तो देखा दरवाजा बंद था. उसे तोड़ा गया तो देखा कि पंखे से फंदे बनाकर लड़की लटकी हुई है. प्रेम प्रसंग में घटना की बात बताई जा रही है.  हत्या है या आत्महत्या पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है. जल्द ही मामला स्पष्ट हो जाएगा. फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए शव को बिहारशरीफ के सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!