Vaishali

पति दोस्तों के साथ संबंध बनाने को कहता’:समस्तीपुर में महिला बोली- इनकार करने पर पीटता,मुझे साथ नहीं रहना

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

समस्तीपुर।
समस्तीपुर में एक पति अपनी पत्नी से दोस्तों के साथ संबंध बनाने का दबाव देता है। महिला के इनकार करने पर वो उसके साथ मारपीट करता। दोस्त भी महिला को पीटते हैं। महिला ने थाने में शिकायत करते हुए कहा है कि उसे अब अपने पति के साथ नहीं रहना है। वो जहां भी रहेगी, उसके बगैर रहेगी।

महिला ने खुद के अपहरण के केस को भी झूठा बताया है। उसने कहा कि वो अपनी मर्जी से अपने रिश्तेदार के यहां गई। उसका कोई अपहरण नहीं हुआ।

मामला विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां न्याय की गुहार लगाने के लिए महिला थाने पहुंची। महिला का आरोप है कि उसका पति नशेड़ी है, शराब का कारोबार करता है। और अब उसे अपने दोस्तों के साथ हमबिस्तर कराना चाहता है।

पोल में हिस्सा लेकर खबर पर अपनी राय दीजिए।

22 जनवरी की रात 2 दोस्त के साथ घर आया

22 जनवरी की रात शराब के नशे में आरोपी पति अपने 2 दोस्तों के साथ घर पर आया और महिला पर दोनों के साथ संबंध बनाने को कहने लगा। इसका विरोध करने पर तीनों ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। महिला ने आवेदन में लिखा कि वो किसी तरह बचकर वहां से भागकर अपने रिश्तेदार के घर चली गई। जिसके बाद पति ने गांव के कुछ लोगों के खिलाफ मेरे अपहरण का झूठा केस कर दिया।

अपहरण की शिकायत का सुनकर महिला थाने पहुंची और पुलिस को पूरी सच्चाई बताई।

शराबकांड में जेल जाने के बाद से प्रताड़ित करने लगा

पीड़िता 4 बच्चों की मां है। उसका पति लंबे समय से शराब का कारोबार करता था। एक बार पुलिस ने उसे पकड़ लिया, वो करीब एक साल जेल में था। छूट के आने के बाद आरोपी महिला को प्रताड़ित करने लगा। पति का कहना है कि पत्नी ने ही उसे पकड़वा कर जेल भिजवाया था।

महिला ने बताया कि 4 महीने पहले पेड़ से बांधकर पति ने उसे बहुत पीटा था। जिसके बाद मामले की पंचायती भी हुई थी, लेकिन उसकी प्रताड़ना बंद नहीं हुई।
पति नशेड़ी और शराब का कारोबारी है

पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि उसका पति नशेड़ी और शराब का कारोबारी है। इस धंधे में वह जेल भी जा चुका है। महिला ने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि शराब के नशे में उसका पति गाली-गलौज और मारपीट किया करता था। वह अपने करीबी दोस्तों के साथ घर में घुसकर शारीरिक संबंध बनाने को लेकर जबरदस्ती प्रयास करने लगा।

अपहरण का आरोप गलत- थानाध्यक्ष
मामले को लेकर थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि महिला के अपहरण की बात गलत हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!