Samastipur

दलसिंहसराय;बाजार समिति को 4 विकेट से हरा कर जगधर इलेवन की टीम पहुँची सेमीफाइनल में

दलसिंहसराय। बाजार समिति क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में चल रहे राम लखन महतो मेमोरियल क्रिकेट कप टूर्नामेंट सीजन 2 का चौथा क्वार्टर फाइनल मैच मेजबान बाजार समिति एवं जगधर इलेवन क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इस मैच में टॉस बाजार समिति ने जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 16.2 ओवर में 84 रन पर पूरी टीम ऑल आउट हो गए। टीम के आसिफ और पवन ने 20-20 रन, नीतीश ने 16, गुड्डू ने 12 रनों के योगदान दिया। वहीं गेंदबाजी में सचिन ने 3 विकेट, हैरी और अब्दुल ने 2-2 एवं गोलू, रासबिहारी और कृष्णा ने 1-1 विकेट लिए।

 

जवाब में उतरी जगधर की टीम ने 15.2 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण कर इस मैच को 4 विकेट से जीत लिया। टीम के गोलू झा ने 29 रन, रामप्रीत ने 14, आदर्श ने 14, हैरी ने 11 रन बनाए। जबकि गेंदबाजी में गुड्डू ने 3, अभिजीत ने 2 एवं नीतीश ने 1 विकेट हासिल किए।

 

इस मैच के मैन ऑफ द मैच हैरी घोषित किये गए जिसे पुरस्कार की ट्रॉफी आज के मुख्य अतिथि जदयू नेता प्रशांत कुमार पंकज के द्वारा प्रदान किया गया। मैच के दौरान निर्णायक की भूमिका में रोशन कुमार एवं पंकज कुमार ने निभाया। जबकि स्कोरिंग का कार्य शशि राज एवं समीर कुमार एवं कॉमेंट्री गुरुदेव कुमार पटेल एवं शशि सिंह ने किया। मौके पर सुभाष कुमार, नवनीत कुमार, मोहम्मद चाँद, नीतीश कुमार, अविनाश सोनी, प्रदीप कुमार, अंकित, रॉकी सहित बहुत सारे क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!