sportsSamastipur

दलसिंहसराय ;रोमांचक मुकाबले मे 1 रनो से हरा कर गौतम इलेवन पाँड़ की टीम पहुँची सेमीफाइनल में

दलसिंहसराय। बाजार समिति क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में चल रहे राम लखन महतो मेमोरियल क्रिकेट कप टूर्नामेंट सीजन 2 का सेकेंड क्वार्टर फाइनल मैच लाइफ स्टाइल मथुरापुर एवं गौतम इलेवन पाँड के बीच खेला गया। इस मैच में टॉस पाँड की टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 17 ओवर 4 बॉल में अपने सभी विकेट खोकर 105 रन बनाए। टीम के गोलू ने 22 रन, गौतम ने 20 रन, सोनू ने 12 और रॉनित ने 11 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में बाबुल और साजन ने 3-3 विकेट एवं धीरज और गौरव ने 2-2 विकेट हासिल किया।

 

 

जवाब में उतरी मथुरापुर की टीम अंतिम ओवर के आखिरी बॉल तक में 104 रन पर ही ऑल आउट हो गयी। इस प्रकार से पाँड़ की टीम ने इस रोमांचक मैच को 1 रन से जीता। मथुरापुर के बल्लेबाज मोनू ने सर्वाधिक 32 रन, अंकित ने 28 रन, बाबुल ने 14 और गोविंद ने 12 रन बनाए। जबकि गेंदबाजी करते हुए मृत्युंजय ने 3 विकेट, गोलू ने 2 एवं रॉनित, बाबा और पप्पू ने 1-1 विकेट लिए। वहीं दो खिलाड़ी रन आउट हो गए। इस मैच के मैन ऑफ द मैच गोलू घोषित किये गए जिसे पुरस्कार की ट्रॉफी अतिथि प्रदीप कुमार द्वारा प्रदान किया गया।

 

वहीं इस मैच का शुभारंभ वार्ड सदस्य मनोज सिंह ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करते हूए कराया। मैच के दौरान निर्णायक की भूमिका में रोशन कुमार एवं पंकज कुमार ने निभाया। जबकि स्कोरिंग का कार्य समीर कुमार रोशन एवं कॉमेंट्री मोहम्मद राजन एवं शशि ने किया। मौके पर नवनीत कुमार, मोहम्मद चाँद, नीतीश कुमार, सौरभ, रॉकी सहित बहुत सारे क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!