Samastipur

दलसिंहसराय;जनता दरबार में आये कुल 8 मामलो में 2 का हुआ निष्पादन 6 को मिली अगली तिथि

दलसिंहसराय। हर शनिवार को भूमि विवाद के निपटारे के लिए हर थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन होता है। दलसिंह सराय थाना में जनता दरबार का आयोजन सीओ व थानाध्यक्ष के द्वारा लगाया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जिसमे जनता जमीन संबंधी विवादों को सुलझाने थाना पहुंचे थे। इस दौरान जनता दरबार में कुल आठ जमीन विवाद के मामले आए, जिसमें आन द स्पाट दो मामले का निष्पादन किया गया। वहीं, छ मामलों में सुनवाई की अगली तिथि शनिवार को दी गई। थानाध्यक्ष सुनील कुमार एवं अंचल अधिकारी राजीव रंजन व राजस्व अधिकारी मो जमशेद की मौजूदगी में लगाए गए जनता दरबार में थाना क्षेत्र के कई पंचायत लोग अपनी-अपनी जमीन से संबंधित समस्याओं के लेकर पहुंचे थे।

 

छःमामले में पर्याप्त साक्ष्य नहीं रहने के कारण मामले की सुनवाई अगले शनिवार को दी गई। पूर्व में दोनों पक्षों को नोटिस भेजकर ससमय उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था। जमीनी विवाद को लेकर मौके पर दर्जनों फरियादी जनता दरबार में आए हुए थे। इस दौरान सीओ और थानाध्यक्ष बारी-बारी से लोगों की समस्याओं से अवगत हुए और दस्तावेजों की जांच की। मौके पर सी आई शिवकान्त झा, अंचल लिपिक राज कुमार कर्ण सहित पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!