Samastipur

दलसिंहसराय:पहला क्वार्टर फाइनल मैच कल्याणपुर लायंस ने 72 रन से जीता

दलसिंहसराय। बाजार समिति क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में चल रहे राम लखन महतो मेमोरियल क्रिकेट कप टूर्नामेंट सीजन 2 का पहला क्वार्टर फाइनल मैच कल्याणपुर लायंस एवं फाइव स्टार क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। इस मैच में टॉस कल्याणपुर की टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में अपने 8 विकेट खोकर 162 रन बनाए। टीम के सबीर ने 47 रन, रोहित ने 45 रन, बबलू ने 17 एवं सुदामा ने 10 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में रवि ने 3 विकेट, प्रदीप, अमरदीप, और गुलज़ार ने 1-1 विकेट लिए। जवाब में उतरी फाइव स्टार की टीम 13.2 ओवर में 90 रन पर ही ऑल आउट हो गयी। इस प्रकार से कल्याणपुर ने इस मैच को 72 रनों से जीत लिया।

 

सुपर स्टार के बल्लेबाज प्रदीप ने सर्वाधिक 27 रन बनाए, रवि ने 13 एवं संजीव ने 10 रन बनाये। जबकि गेंदबाजी करते हुए शिवम ने 4 विकेट, अनिल ने 2, एवं मनोरंजन, सुदामा और गुल्लू ने 1-1 विकेट लिए। इस मैच के मैन ऑफ द मैच शिवम घोषित किये गए जिसे पुरस्कार की ट्रॉफी अतिथि उत्तम कुमार राय द्वारा प्रदान किया गया। वहीं इस मैच का शुभारंभ राजेश कुमार राय ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करते हूए कराया।

 

मैच के दौरान निर्णायक की भूमिका में रोशन कुमार एवं पंकज कुमार ने निभाया। जबकि स्कोरिंग का कार्य रूपक कुमार ऋषभ एवं समीर कुमार रोशन एवं कॉमेंट्री मोहम्मद राजन एवं शशि ने किया। मौके पर नवनीत कुमार, मोहम्मद चाँद, नीतीश कुमार, शीलवन्त राय, रॉकी सहित बहुत सारे क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!