Samastipur

दलसिंहसराय:बाजार समिति ने 74 रनों से चंदौली को हराया

दलसिंहसराय। बाजार समिति क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में चल रहे राम लखन महतो मेमोरियल क्रिकेट कप टूर्नामेंट सीजन 2 का आठवां लीग मैच कर्ण इलेवन चंदौली एवं बाजार समिति क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। इस मैच में टॉस चंदौली की टीम ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पहले बल्लेबाजी करते हुए बाजार समिति की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में से 18.4 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 124 रन बनाए। टीम के विवेक ने 35 रन, मो० चाँद ने 21 रन, नीतीश ने 10 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में मो० एहसान ने 4 विकेट, राजेश ने 2, एवं गोपाल और सुनील ने 1-1 विकेट लिए। जवाब में उतरी चंदौली की टीम 13.3 ओवर में 50 रन पर ही ऑल आउट हो गयी। इस प्रकार से बाजार समिति ने इस मैच को 74 रनों से जीत लिया।

 

चंदौली की ओर से बल्लेबाजी करते हूए आयुष ने सर्वाधिक 13 रन बनाए, जबकि अन्य खिलाड़ी 10 रन का स्कोर भी नहीं कर पाए, और एक के बाद एक आउट होते गए। गेंदबाजी में नीतीश ने विपक्षी टीम पर कहर ढा दिया और 5 विकेट लिए, वहीं विनय ने 2, एवं अभिजीत, पंकज और अक्षय ने 1-1 विकेट लिए। इस मैच के मैन ऑफ द मैच नीतीश घोषित किये गए जिसने 5 विकेट लिए और 10 रन बनाए। नीतीश को पुरस्कार की ट्रॉफी अतिथि राम कुमार राय द्वारा प्रदान किया गया। वहीं इस मैच का शुभारंभ नगर परिषद के वार्ड पार्षद मो० इमरान शकील ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करते हूए कराया।

 

मैच के दौरान निर्णायक की भूमिका में मो.नाफिश एवं पंकज कुमार ने निभाया। जबकि स्कोरिंग का कार्य समीर कुमार रोशन एवं कॉमेंट्री गुरुदेव कुमार पटेल एवं विकास कुमार एवं शशि ने किया। मौके पर नवनीत कुमार, सुभाष कुमार सहित बहुत सारे क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!