Samastipur

दलसिंहसराय;डकैती और लूट मामले का कुख्यात बदमाश सूरज उर्फ सेठवा को पुलिस ने लोडेड पिस्टल के साथ किया गिरफ्तार

दलसिंहसराय।समस्तीपुर जिला के साथ साथ बिहार के अन्य जिलों में डकैती, लूट और गृह भेदन मामले में फरार चल रहा कुख्यात बदमाश को दलसिंहसराय पुलिस ने लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है.इसे लेकर दलसिंहसराय थाने पर पर प्रेस को जानकारी देते हुए डीएसपी दिनेश कुमार पांडे ने बताया कि लूट और डकैती कांड के समकालीन अभियान के दौरान अभियुक्त दलसिंहसराय शहर के गुदरी रोड चकलोकमान निवासी कैलाश ठाकुर के पुत्र सुरज कुमार उर्फ सेठवा उसके घर से छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया.पुलिस ने उसके पास से एक लोडेड देशी पिस्टल की बरामदगी की गई है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

डीएसपी ने बताया कि सूरज कुमार पर दलसिंहसराय थाना सहित जिले के अन्य थानों में लूट और डकैती गृह भेदन सहित अन्य मामला दर्ज है.वह पिछले कई महीनो से फरार चल रहा था.थानाध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में पुअनि राजकिशोर सिंह,जवाहरलाल राम,रंजीत सिंह और शस्त्रबल के सहयोग से सूरज की गिरफ्तारी की गई.

सेठवा का अपराधिक इतिहास इस प्रकार है.

1.द.सराय थाना कांड सं0-27/23, दिनांक-13.01.2023, धारा-25 (1-बी) ए / 26 शस्त्र अधिनियम
2. द.सराय थाना कांड सं0-230/22, दिनांक 01.07.202, धारा-392 भा0द0वि0 ।
3. द.सराय थाना कांड सं0-011/20 दिनांक-12.01.2020 धारा-395/397 भा0द0वि0
4.द.सराय थाना कांड सं0-427/16 दिनांक-22.12.2016 धारा-461/379 भा0द0वि0
5. द.सराय थाना कांड सं0-412/16, दिनांक-02.12.2016 धारा-461/379 भा0द0वि0 । 105.
6.द.सराय थाना कांड सं0-410/16, दिनांक 02.12.2016 धारा-461/379 भा0द0वि0 ।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!