EducationSamastipur

दलसिंहसराय:ज्ञान टॉपर्स ट्यूटोरियल में मेगा टेस्ट का हुआ आयोजन

दलसिंहसराय,बिहार बोर्ड 12 वीं एवं 10 वीं के सत्र 23 – 24 हेतु नए बैच में नामांकन के उद्देश्य से छात्र छात्राओं का मेगा टेस्ट ब्लॉक रोड स्थित ज्ञान टॉपर्स ट्यूटोरियल में आयोजित किया गया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इस जाँच परीक्षा में भाग लेने हेतु विभिन्न क्षेत्रों से 280 छात्र छात्राओं ने भाग लिया.आयोजन को सफल बनाने में संस्था के शिक्षक निशांत कुमार,साकेत कुमार,मोहम्मद फिरदौस आलम, अनीश कुमार,नीतीश कुमार,सुधीर कुमार चौधरी,दीपक कुमार शर्मा आदि कार्यरत थे.वही संस्था के निदेशक डॉ विवेक दत्त ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा के माध्यम से चुने गए सभी बच्चों का वर्ग 15 जनवरी दिन रविवार से दिन के 10 बजे शुरू की जाएगी.

 

जाँच परीक्षा के उपरांत वर्ग 9 से सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं में धीरज कुमार,मनीषा कुमारी तथा शगुफ़्ता प्रवीण को एंव 11 वीं वर्ग से सुरुची कुमारी, मुस्कान कुमारी, पुष्पा कुमारी,नीशू कुमारी,श्वेता कुमारी तथा चाहत कुमारी को पुरस्कृत किया गया.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!