Samastipur

दलसिंहसराय;आर.एल.महतो बी.एड.काॅलेज में विवेकानंद की जयंती पर छात्राओं को मेडल देकर किया गया सम्मानित

दलसिंहसराय स्थित आर. एल. महतो इन्स्टीट्यूट आॅफ एजुकेशन में स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं उनके चित्र पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डाॅ. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि स्वामी विवेकानंद युवा सन्यासी, शिक्षा शास्त्री, देशभक्त तथा समाज सुधारक थे। साथ ही वे भारतीय संस्कृति, दर्षन तथा आध्यात्मिक मूल्यों को विश्व पटल पर रखे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

उनका अस्तित्व एवं व्यक्तित्व दोनों महान है तथा चरित्र अनुकरणीय है। असिस्टेंट प्रोफेसर निर्मल कुमार चंचल ने बताया कि विवेकानंद विद्यार्थियों के चरित्र, बुद्धि एवं आत्मनिर्भरता पर बल दिये। उनका वास्तविक शिक्षा आत्मज्ञान, आत्मनियंत्रण जैसे सदगुणों का विकास और देशभक्ति का भाव जागृत करना चाहिए।
इनके जयंती के अवसर पर निबंध लेखन प्रतियोगिता में सुजीत कुमार प्रथम स्थान, सुप्रिया भारती द्वितीय स्थान तथा सोनी कुमारी तृतीय स्थान तथा ड्राइंग प्रतियोगिता में श्वेता राज प्रथन स्थान, खुशबू कुमारी द्वितीय स्थान तथा चंदा कुमारी तृतीय स्थान प्राप्त किये। विजेता प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र तथा मेडल पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

जयंती को सफल बनाने में असिस्टेंट प्रोफेसर केशव कुमार चैधरी, मो. बकर जफीर, निर्मल कुमार चंचल, डाॅ. सबिता कुमारी, चंदा कुमारी, मो. इमामउद्वीन, कुमारी दीपा, राजेष कुमार गिरी, रूपम कुमारी, वंदना कुमारी, योगेष कुमार, मो. हसन राजा अंसारी, आकांक्षा कुमारी तथा पल्लव कुमार पारस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!