Samastipur

समस्तीपुर में पत्नी को शराब के नशे में पीटा, पहुंच गया हवालात

समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के मोतीपुर गांव में बुधवार को शराब के नशे में ससुराल पहुंचे एक युवक ने पत्नी पर थप्पड़ चला दी। जिसके बाद उसे हवालात की हवा खानी पड़ी। ताजपुर पुलिस ने ससुराल वालों की शिकायत पर युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव के कामेश्वर कुमार के रूप में की गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

घटना के संबंध में बताया गया है कि कामेश्वर अपनी पत्नी की विदागरी कराने के लिए बुधवार को ससुराल ताजपुर थाना क्षेत्र के मोतीपुर गांव में पहुंचा था। वह शराब के नशे में था। जिस कारण किसी बात को लेकर उसे अपनी पत्नी से विवाद हो गया। उसने अपनी पत्नी पर थप्पड़ चला दिया। जिसके बाद मामला बिगड़ गया। इस दौरान कामेश्वर के साले ने पूरे मामले की जानकारी ताजपुर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची ताजपुर पुलिस ने ससुराल आए दामाद जी को गिरफ्तार कर लिया। ससुराल आए युवक की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे मेडिकल जांच के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा गया है।

 

 

ताजपुर पुलिस के अनुसार इस मामले में एक प्राथमिकी दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया गया है। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। ससुराल वालों का कहना है कि कामेश्वर नशे का आदि है और हमेशा नशा कर अपनी पत्नी के साथ बराबर मारपीट किया करता है। जिसको लेकर उसकी पत्नी हमेशा शिकायत करती रहती है ।आज जब ससुराल में भी उसने उस पर थप्पड़ चला दी तो घर वालों को बर्दाश्त नहीं हुआ और पूरे मामले की जानकारी ताजपुर पुलिस को दी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!