New To IndiaPatna

गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी वैद्यनाथ धाम परिसर की झांकी,इन राज्यों से शामिल होगी झांकियां

गणतंत्र दिवस 2023 के अवसर पर दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में झारखंड समेत 16 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियों का चयन हुआ है. इधर, राष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए झारखंड ने भी पूरी तैयारी कर ली है. इस साल झारखंड की झांकी में देवघर स्थित वैद्यनाथ धाम का दर्शन होगा.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

देश भर से शामिल होगी झांकियां
बता दें कि केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से झांकियों का प्रारूप मांगा था. विभिन्न चरणों की चयन प्रक्रिया के उपरांत केवल 16 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की झांकी का दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में प्रदर्शन के लिए चयन हुआ. झारखंड की झांकी के प्रारूप को चयन प्रक्रिया में पदाधिकारियों द्वारा सराहा गया. नई दिल्ली में 19 जनवरी 2023 तक सभी चयनित राज्यों की झांकी को तैयार कर लेना है और पूरे परिधान के साथ 23 जनवरी 2023 को इनका रिहर्सल भी करा लिया जाना है.

झारखंड की झांकी का चयन गर्व की है बात
बता दें कि नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस 2023 के अवसर पर निकलने वाली झांकियों में झारखंड की झांकी का चयन होना राज्य के लिए गर्व की बात है. यहां के पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने इस दिशा में काफी मेहनत से कार्य किया है. झारखंड सरकार द्वारा देवघर स्थित बाबा धाम परिसर के प्रारूप को काफी बेहतर ढंग से दिखाया गया. साथ ही देवघर में हो रहे विकास कार्यों को भी इसमें दर्शाया गया है. वहीं यहां की प्राचीन कला और धरती आबा बिरसा मुंडा के बारे में भी जानकारी दी गई, जिसके फलस्वरूप झारखण्ड की झाँकी का चयन हुआ.

झारखंड की झांकी में देवघर स्थित वैद्यनाथ धाम का होगा दर्शन
झारखंड की झांकी में देवघर स्थित वैद्यनाथ धाम परिसर का प्रारूप प्रदर्शित किया जा रहा है. साथ ही झांकी के आगे भगवान बिरसा मुण्डा को दर्शाया गया है. झांकी के साइड पैनल पर झारखंड की आदिवासी कला सोहराई पेंटिंग दर्शायी जाएगी. झांकी के साथ पाईका नृत्य कर कलाकार राजपथ की शोभा बढ़ाएंगे.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!