Vaishali

समस्तीपुर का मौसम;शीतलहर शुरू, पछिया हवा से गिरा तापमान, 4.7 डिग्री पहुंचा पारा

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

समस्तीपुर/उत्तर बिहार के जिलों में लगातार चल रहे पछिया हवा के कारण जहां पहले अधिकतम तापमान में भारी गिरावट आई। वहीं अब न्यूनतम तापमान का गिरना भी लगातार जारी है। बताया गया कि सोमवार को सुबह में छाए घना कोहरा व चली पछिया हवा से शीतलहर की स्थिति शुरू हो गई है। एक पखवारे बाद दोबारा आए कोहरा से सोमवार को 12 मीटर तक विजिबिलिटी रही। वहीं इस अवधि में पछिया हवा के कारण न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार सुबह में कोहरा छाने व पछिया हवा चलने से न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस नीचे गिरकर 4.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान इस ठंड में अपने न्यूनतम पर रहा। वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से 7.4 डिग्री कम रहते हुए 15 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं बताया गया कि शीतलहर की स्थिति शुरू होने से आगामी दिनों में भी कनकनी बरकरार रहेगी। दोपहर बाद हुए धूप के बावजूद सोमवार को दिन के समय कनकनी बनी रही। वहीं 5.3 किमी की रफ्तार से पछिया हवा चली। वहीं सापेक्ष आर्द्रता सुबह में कोहरा से 100 फीसदी व दोपहर में 80 फीसदी रही।

^उत्तर बिहार के जिलों में चल रहे पछिया हवा के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट से शीतलहर शुरू हो गई है। वहीं सुबह में मध्यम से घना कोहरा छा रहा है। आगे भी घना कोहरा छाएगा। ठंड व कनकनी बनी रहेगी। आगामी दो दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट हो सकती है। किसान सलाह के अनुरूप कृषि कार्य पूरा करें।
-डॉ. अब्दुस सत्तार, मौसम वैज्ञानिक, डीआरपीसीएयू, पूसा

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!