Vaishali

समस्तीपुर:गढ़सिसई में दहेज को लेकर विवाहिता की हत्या कर दी,जाँच मे जुटी पुलिस..

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

समस्तीपुर/थाना क्षेत्र के गढ़सिसई में विवाहिता करिश्मा कुमारी की हत्या रविवार को ससुराल वालों ने फांसी लगा कर कर दी। हत्या का कारण दहेज बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने देर रात्रि मृतका के शव को बरामद कर लिया। सोमवार को पोस्टमार्टम कराया गया। मायके वाले के दाह संस्कार में होने के कारण शाम तक हत्या की प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी गयी है। एसएचओ प्रसुंजय कुमार द्वारा घटना की पड़ताल में मृतका के माता पिता ने पुत्री की हत्या किये जाने की बात कही है। मायके वाले ने बताया है कि करिश्मा की हत्या कर ससुराल वालों ने शव को फंदे से लटका दिया था। मृतका के पिता बंगराहा गांव निवासी गोपाल राय ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व पुत्री की शादी गढ़सिसई निवासी सुरेश राय के पुत्र रोहित कुमार से हुई थी। शादी में आर्थिक स्थिति के अनुरूप लड़के वाले का सम्मान किया गया था। बावजूद उनकी पुत्री से दहेज की मांग की जाती रही। बताया की इस दौरान ससुराल वाले करिश्मा के साथ मार पीट किया करते थे।

घटना के दिन भी ससुराल में उसके साथ मारपीट की गयी। फिर लोगों ने पुत्री की हत्या कर फंदे से लटका दिया। एसएचओ ने बताया कि घटना के बाद ससुराल वाले घर से फरार हो गये हैं। पोस्टमार्टम के बाद मायके वाले को मृतका का शव सुपुर्द कर दिया गया है। आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!