Samastipur

दलसिंहसराय;एसपी के आदेश पर चला वाहन चेकिंग अभियान

दलसिंहसराय,समस्तीपुर एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त बनाए रखने को लेकर सोमवार को सरदारगंज चौक राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया.थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया की सुरक्षा व्यवस्था व सड़क दुर्घटना मे कमी लाने के लिए एसपी के निर्देश पर थाना क्षेत्र के सभी चौक चौराहे पर चेकिंग अभियान चलाया गया है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

अभियान के तहत सभी बाइको की डिक्की,कमर की तलाशी, बिना हेलमेट व तेज बाइक चलाने वाले को लोगों को रोककर हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित किया गया. साथ ही सभी बैंक, एटीम,मार्केट सहित अन्य जगहों पर पुलिस पदाधिकारी व जवानो को लगाया गया है.इस तरह का अभियान लगातार जारी रहेगा.मौके पर दरोगा आफ़ताब आलम,सुरेश सिंह,राजकिशोर सिंह,हरि ओम सिंह मौजूद थे.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!