sportsSamastipur

दलसिंहसराय;राम लखन महतो मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच बेगूसराय की टीम ने 4 विकेट से जीता

दलसिंहसराय ।शहर के न्यू सब्जी मंडी बाजार समिति दलसिंहसराय के प्रांगण में राम लखन महतो मेमोरियल क्रिकेट कप टूर्नामेंट सीजन 2 का शानदार उद्घाटन हुआ। इस टूर्नामेंट का जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बैटिंग करते हुए शुभारंभ कराया। वहीं श्री कुशवाहा के साथ अतिथियों में शामिल जदयू राष्ट्रीय परिषद सदस्य प्रशांत पंकज, जिला पार्षद सुनीता शर्मा, सब्जी मंडी अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण महतो, विजय कुमार यादव, चंद्रमणि प्रसाद सिंह, गोवर्धन राय, अनिल कुमार राय ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़ा एवं खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

टूर्नामेंट का प्रथम मैच में जगधर, बेगूसराय एवं टाइगर इलेवन शेरपुर विद्यापति नगर के बीच खेला गया जिसमें टाइगर इलेवन की टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हूए 19.2 ओवर में सभी विकेट खोकर कुल 122 रनों का लक्ष्य दिया। टीम की ओर से पवन ने 33 रन, कृष्णा ने 29, शिवम ने 20, बिट्टू ने 13 रनों के योगदान दिया। जबकि गेंदबाजी में कृष्णा एवं सोनू ने 3-3 विकेट और रास बिहारी ने 2 विकेट प्राप्त किये। जबकि दो खिलाड़ी रन आउट हुए।

लक्ष्य प्राप्ति को उतरी जगधर की टीम ने 15.1 ओवर में 124 रन बनाकर लक्ष्य प्राप्त करते हुए मैच को 4 विकेट से जीत लिया। टीम की तरफ से सुमंत ने नाबाद 41 रन, गुड्डू यादव एवं गोलू राजपूत ने 21-21 रन बनाए। गेंदबाजी में शिवम एवं मोनू ने 2-2 और अंकित एवं कृष्णा ने 1-1 विकेट लिया। आज के में ऑफ द मैच जगधर के खिलाड़ी सुमंत घोषित किये गए, जिन्होंने 31 बॉल पर 41 रन बनाया। मैच के दौरान एम्पायर के रूप में पंकज कुमार एवं विवेक कुमार ने अपना योगदान दिया। वहीं स्कोरिंग का कार्य रूपक कुमार ऋषभ ने एवं कॉमेंट्री का कार्य सत्यसंध भारद्वाज एवं गुरुदेव कुमार पटेल ने किया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!