Samastipur

दलसिंहसराय;ताड़ी दुकान में उत्पाद विभाग की रेड के विरोध में किया सड़क जाम

दलसिंहसराय. थान क्षेत्र के मालपुर में उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा शनिवार की देर शाम ताड़ी दुकान में छापेमारी की गई.ग्रामीणों का आरोप है कि छापेमारी के बाद टीम ने एक ताड़ी विक्रेता समेत अन्य 3-4 लोगों को अपने साथ ले गई.जिसके बाद ग्रामीण आक्रोशित हो जीव एंव इसके विरोध में ताड़ी विक्रेताओं एवं उनके सहयोगियों ने मालपुर चौक के पास एसएच 88 पर टायर जलाकर सड़क जाम कर हंगामा करने लगे.जिससे दोनों ओर सड़क पर व्यवसायिक एवं यात्री वाहन फंस गये. ग्रामीणों का कहना था कि शराब माफिया खुलेआम होम डिलीवरी कर रहे हैं .

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

उसके लिए प्रशासन क्या कर रही है,और निर्दोष गरीबों को जेल डाल रही है. स्थानीय थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि स्थानीय पुलिस को ताड़ी दुकान में छापेमारी या किसी के पकड़े जाने की सूचना नहीं है.वही जन प्रतिनिधियों के समझाने के बाद मामला शांत हुआ।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!