Samastipur

समस्तीपुर की खबर;समाजवादी नेता रामजपित राय की मनाई गई 21वींं पुण्य तिथि.

आज शनिवार को कर्पूरी आश्रम समस्तीपुर स्थित जिला राजद कार्यालय परिसर में महान समाजवादी नेता , कवि, लेखक , साहित्यकार स्वर्गीय रामजपित राय की 21 वींं पुण्य -तिथि पर उनके तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई l मौके पर एक विचार -गोष्ठी भी आयोजित की गई l

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

“श्रद्धांजलि सभा -सह-विचार गोष्ठी ” की अध्यक्षता — राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी, संचालन — जिला उपाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद सिंह व धन्यवाद ज्ञापन पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती ने किया l”श्रद्धांजलि सभा ” को सम्बोधित करते हुए बिहार विधान सभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने उन्हें गरीबो का मसीहा , सामाजिक न्याय का मजबूत स्तम्भ बतलाया l उन्होंने कहा कि रामजपित बाबू ने जीवन का क्षण-2 व शरीर का कण-2 गरीबो के कल्याण व राष्ट्र के विकास के लिए समर्पित किया l

 

राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी ने कहा कि एक निर्भीक पत्रकार , कवि, लेखक , साहित्यकार , ओजस्वी वक्ता, गरीबो के मसीहा तथा महान समाजवादी नेता के रू में स्वर्गीय रामजपित राय सदैव याद किए जाते रहेंगे l

 

मौके पर बिहार विधान सभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी , पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती, बिहार संस्कृत बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष डाo दुर्गेश राय, राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी, राजद प्रदेश महासचिव फैजुर रहमान फैज , प्रदेश महासचिव पी.पी.शर्मा , जिला उपाध्यक्ष चन्द्रिका प्रसाद सिंह , जद यू नेता अनंत कुशवाहा , बनारसी ठाकुर , जिला पार्षद ठाकुर उदय शंकर , जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर , भिखारी लाल सिंह , वरीय नेता प्रोफेसर राजेन्द्र भगत , राजद अनुo जाति/जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सत्यविन्द पासवान , जिला महासचिव ललन यादव , राजद शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शत्रुध्न यादव , राजद किसान सेल के जिलाध्यक्ष राजेश्वर महतो , राजद मजदूर सेल के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह चन्देल, कार्यालय सचिव रोशन यादव , राजद दलित सेल के प्रदेश सचिव राजेन्द्र राम, जिला कोषाध्यक्ष अजय कुमार राय, राजद शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रांतीय नेता प्रोफेसर सत्यनारायण राय, पुसा प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार राय, मोरवा प्रखंड अध्यक्ष कर्पूरी ठाकुर , समस्तीपुर प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार राय, ताजपुर नगर अध्यक्ष नवीन कुमार , युवा राजद जिलाध्यक्ष राजू यादव , जिला महासचिव सुंदेश्वर राय, रामईश्वर साह, युवा राजद नेता नागमणि , मोo आफताब आलम , मोo याहया उर्फ बरसाती, सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष महेश राय, अधिवक्ता मोo शाहिद हुसैन , समाजसेवी रूहुल्लाह खान गुड्डू , युवा राजद के प्रदेश महासचिव डाo सूरज दास, युवा राजद के कोषाध्यक्ष चमन कुमार यादव , कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष डोमन राय, भाकपा नेता शत्रुध्न पंजी, सुबोध यादव , विमल पासवान , पलटन सिंह , चंदेश्वर राय, उमेश गुप्ता , शिवचन्द्र सिंह , राकेश सिंह रिंकू , जितेन्द्र राय, सैयद शाहनवाज हसीब , मधुरेन्द्र सिन्हा , नन्द कुमार चौधरी , कबीर भास्कर , पंकज कुमार राय तथा कर्ण भास्कर कुक्कू आदि मौजूद थे l

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!