Vaishali

मोरवा : तीन बेटी को जन्म और बेटा नहीं होने पर पत्नी को घर से निकाला..

समस्तीपुर।
मोरवा प्रखंड के हलई ओपी अंतर्गत दरबा पंचायत में तीन बेटी को जन्म और बेटा नहीं होने पर एक महिला कोससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला निशा कुमारी ने हलई ओपी में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है। विद्यापतिनगर के राजापाकर निवासी देबू राय की पुत्री निशा की दस वर्ष पूर्व हलई ओपी के दरबा निवासी विनोद राय से शादी हुई थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

शादी बाद उसने तीन पुत्रियों को जन्म दिया। पुत्र नहीं होने से खफा उसके ति व ससुराल वालों ने तीसरी बार भी पुत्री के जन्म होने पर गहना जेवर छीनने के बाद मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। स मामले में हलई ओपी अध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। पूछताछ के लिए महिला के घर पर गयी पुलिस को पति समेत ससुराल के लोग फरार मिले। पुलिस उनकी तलाश में है। मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!