Vaishali

बिहार में 50 दिनों की होगी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, राहुल गांधी नहीं होंगे शामिल

पटना।
बिहार में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 50 दिनों की होगी। हालांकि इस यात्रा में राहुल गांधी शामिल नहीं होंगे। प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के नेतृत्व में निकलने वाली इस यात्रा का समापन बोधगया में होगा। शनिवार को बिहार दौरे पर आए प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास ने इसकी घोषणा की।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

उन्होंने कहा कि 13 नवंबर को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और जयराम रमेश बिहार आ रहे हैं। दोनों नेता बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ भारत जोड़ो यात्रा पर मंथन करेंगे। इसकी रूपरेखा तय की जाएगी। इस बैठक में प्रदेश से लेकर जिला व प्रखंड के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। बिहार में भारत जोड़ो यात्रा 50 दिनों तक चलेगी और यह 30 जिलों से होकर गुजरेगी। यात्रा की शुरुआत भागलपुर के मंदार से होगी और बोधगया में समाप्त होगी।

दास ने कुढ़नी उपचुनाव पर कहा कि महागठबंधन के जो भी उम्मीदवार होंगे, उनकी जीत तय है। सबको पता है कि भाजपा का एआईएमआईएम से गठबंधन हो गया है। लेकिन कुढ़नी के उपचुनाव में इस गठबंधन का कोई असर नहीं होगा। शराबबंदी का समर्थन करते हुए भक्त चरण ने कहा कि सरकार इस पर सख्ती से काम ले रही है। गुजरात में कांग्रेस की स्थिति पर कहा कि पार्टी की लोकप्रियता से भाजपा बौखलाहट में है और वह अनाप-शनाप अनर्गल आरोप लगा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!