New To India

PAK vs ENG T20 World Cup;पाकिस्तान-इंग्लैंड फाइनल मैच पर छाए संकट के बादल, अगर बारिश हुई तो फिर क्या?

PAK vs ENG T20 World Cup 2022 Final: टी20 वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल मुकाबला पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच रविवार (13 नवंबर) को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर भारतीय समयनुसार दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा. वहीं फाइनल मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. मौसम विभाग की मानें तो मैच के दौरान बारिश होने की पूरी संभावना है. ऐसे में क्या बारिश में धुल जाएगा वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला? अगर बारिश हुई तो फिर क्या होगा?

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मेलबर्न में मौसम का हाल
मेलबर्न में इस समय काले बादल मंडरा रहे हैं और बूंदाबांदी हो रही है. वहीं ऑस्ट्रेलिया के मौसम विज्ञान ब्यूरो ने स्थानीय समयानुसार शाम 5:30 बजे से शुरू होने वाली लगातार बारिश की लगभग 80-90% संभावना की भविष्यवाणी की है. पूरा शहर अभी बादलों से घिरा है और बारिश की लगभग 100% संभावना है. पूर्व से उत्तरपूर्वी हवाएं 15 से 25 किमी/घंटा उत्तर से उत्तर-पश्चिमी दिशा में सुबह के दौरान 25 से 35 किमी/घंटा की रफ्तार से चलती हैं, फिर शाम को 15 से 20 किमी/घंटा तक कम हो जाती हैं. रविवार को बारिश होने पर टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबले को सोमवार को ‘रिजर्व डे’ में टांसफर किया जा सकता है.

T20 World Cup

रिजर्व डे पर शिफ्ट हो सकता है फाइलन मुकाबला
मेलबर्न में बारिश की अधिक संभावना है. अगर बारिश होती है तो फाइनल मुकाबला सोमवार को ‘रिजर्व डे’ के दिन खेला जाएगा. दरअसल, आईसीसी ने सेमीफाइनल और फाइनल मैच के लिए रिजर्व डे का इंतजाम किया है. वहीं अगर रिजर्व के दिन भी बारिश खलल डालती है तो मैच के नतीजे के लिए कम से कम 10-10 ओवर का खेल होना जरूरी है. यानि दोनों दिन बारिश होने की स्थिति में पाकिस्तान और इंग्लैंड की टीमें अगर 10-10 ओवर खेल लेती हैं, तब ही मैच डकवर्थ लुईस नियम से फैसला किया जाएगा.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!