PatnaVaishali

Bihar Weather Update:बिहार के 14 शहरों में ठंड बढ़ी, धुंध भी छाई; अगले हफ्ते और गिरेगा तापमान..

Bihar Weather Update:Bihar Weather Update: बिहार में ठंड का मौसम अब असर दिखाने लगा है। गया, बेगूसराय, मोतिहारी समेत राज्य के 14 शहरों में सर्दी बढ़ गई है। 14 नवंबर से पारा और तेजी से गिरने के आसार हैं। हालांकि राजधानी पटना में अभी ठंड का असर कम है। गया राज्य का सबसे ठंडा शहर है। यहां रात का पारा 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है।Bihar Weather Update

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो बिहार में 14 से 16 नवंबर के बीच कई जिलों में तापमान में गिरावट आएगी। सुबह और शाम घनी धुंध छाई रहेगी। जैसे-जैसे उत्तरी पछुआ हवाओं का प्रभाव बढ़ता जाएगा, ठंड भी बढ़ती जाएगी। बीते दो दिनों से कई जिलों में सुबह-सुबह हल्की धुंध देखी जा रही है।

https://youtu.be/6WxU8JwjjTY

 

वायु प्रदूषण पर नीतीश सरकार सख्त, पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ एफआईआर के आदेश
अभी राज्य के 14 शहरों में ठंड का असर देखा जा रहा है। इनमें गया, औरंगाबाद, नवादा, बेगूसराय, मोतिहारी, शेखपुरी, खगड़िया, जमुई, सबौर, सीतामढ़ी, फारबिसगंज, अररिया, पूर्णिया और कटिहार है। यहां मंगलवार को न्यूनतम तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई। गया में सबसे कम 14.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

(Bihar Weather Update)

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!