Samastipur

समस्तीपुर के सरायरंजन में मिला युवक का शव, आक्रोशितों ने किया सड़क जाम..

समस्तीपुर (सरायरंजन)। सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत केएसआर कालेज के समीप रविवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सरायरंजन नगर पंचायत के शीतलपट्टी निवासी किसान धर्मवीर राय के पुत्र गुड्डू कुमार (18) के रूप में हुई। मृतक अपने घर से तीन दिन पूर्व शौच के लिए निकला था, जो वापस लौट कर नहीं आया था। इस आशय की लिखित सूचना मृतक के पिता ने स्थानीय थाना में पुलिस को दी थी। मृतक के शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने टायर जलाकर एवं बांस-बल्ला घेर कर सरायरंजन बाजार एवं सरैया चौक को जाम कर दिया। आक्रोशित लोग घटनास्थल पर वरीय पुलिस पदाधिकारी को आने और मृतक के परिवार को समुचित मुआवजा देने एवं घटना में संलिप्त अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

ससुराल आए युवक की नदी में डूबने से मौत

कल्याणपुर: थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर पंचायत के महम्मदाबाद गांव के रोहित राय के 38 वर्षीय पुत्र अमरदीप कुमार राय की मौत डूबने से हो गई। बताया जाता है कि अमरदीप अपने ससुराल बूढ़ी गंडक के उस पार पोखरैरा गया था। शौच के क्रम में वह नदी में लुढ़क गया, जिससे उसकी मौत हो गई। उसका शव अकबरपुर घाट से शनिवार की सुबह में बरामद किया गया। शनिवार की सुबह बांध से गुजरने वाले लोगों ने एक शव को देखा। इसकी जानकारी मिलते ही वहां पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद परिवार के लोग भी वहां पहुंचे। स्थानीय मुखिया ममता देवी एवं मुखिया प्रतिनिधि जगरनाथ प्रसाद ने घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी। थानाध्यक्ष गौतम कुमार के निर्देश पर एसआई राहुल कुमार सशस्त्र बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, समस्तीपुर भेज दिया है। इस घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!