Vaishali

समस्तीपुर में स्टेज-पिंजरे के बाद छत पर डांस देखिए:छत पर डांसर को चढ़ाया,नीचे बजाते रहे ताली..

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

समस्तीपुर।
बिहार में अब तक पिंजरे और स्टेज पर डांस होता रहा है, लेकिन समस्तीपुर में तो हद ही हो गई। यहां पर सरकारी भवन की छत पर डांसर को चढ़ा दिया गया। वह छत पर से अश्लील गांवों पर डांस करती रही, नीचे लोग ताली बजाते रहे हैं।

पूरा मामला जिले के ताजपुर स्थित संकुल संसाधन केंद्र का है। छत पर छठ पूजा के दिन डांसर से जमकर ठुमका लगाया गया। इस दौरान डांसर ने अश्लील भोजपुरी गानों पर डांस किया। वहीं, इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा। वीडियो देखकर हर कोई यहीं सवाल पूछ रहा कि आखिरकार किसी सरकारी भवन के छत पर आर्केस्ट्रा कार्यक्रम करने की अनुमति किसने दी।

छठ पूजा के मौके पर रजवा स्थित संकुल संसाधन केंद्र की छत पर आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
मिली जानकारी के अनुसार, छठ पूजा के मौके पर रजवा स्थित संकुल संसाधन केंद्र की छत पर आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान एक डांसर को भी बुलाया गया। यहां कई अश्लील भोजपुरी गानों पर डांसर ने जमकर ठुमके लगाएं। इस दौरान लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया।

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कार्रवाई की बात कही

वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय ने कहा कि वीडियो वायरल होने के बाद ही उन्होंने संकुल संसाधन केंद्र के प्रभारी से कारण पूछा गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। सरकारी भवन पर आखिर किस स्थिति में कार्यक्रम का आयोजन हुआ इसके पूर्व में सूचना जिला को क्यों नहीं दी गई। पूरे मामले की जांच प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ताजपुर को दी गई है।

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि वीडियो को लेकर केंद्र प्रभारी से कारण पूछा गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
अपने स्तर से जांच कर रहे ताजपुर थाना अध्यक्ष

उधर ताजपुर थाना अध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद ही उन्हें भी जानकारी मिली है। विभागीय स्तर पर अब तक उन्हें जांच को लेकर कोई निर्देश नहीं मिला है। वह अपने स्तर से जांच कर रहे हैं। वीडियो कब की है इसके बारे में वह पता लगा रहे हैं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!