Samastipur

दीपावली की शुभ मुहूर्त:लक्ष्मी-गणेश पूजन का मुहूर्त शाम 5:26 से 7:56 बजे तक

समस्तीपुर,सुख-समृद्धि के लिए लक्ष्मी-गणेश के पूजन का पर्व दीपावली आज रविवार को मनाया जाएगा। लक्ष्मी-गणेश पूजन का मुहूर्त प्रदोष काल में संध्या 5:26 बजे से 7:56 बजे तक रहेगा। दीप प्रज्वलित करने के बाद संकल्प लेकर कलश और गणेश की पूजा करें। फिर लक्ष्मी-गणेश और कुबेर की पूजा करें। पूजा में लक्ष्मी-गणेश को सुगंधित धूप, दीप, नैवेद्य अर्पित करें।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

कमल के पुष्प माता लक्ष्मी को प्रिय हैं। दूर्वा गणेशजी को प्रिय है। धान का लावा, बतासा, अन्य मिठाई, फल लक्ष्मी-गणेश को अर्पित करें। फूल माला से सुसज्जित करें। शांतचित्त होकर माता लक्ष्मी की स्तुति में श्रीसूक्त का पाठ करें। कनकधारा स्तोत्र पाठ भी फलदायक है। गणेशजी और लक्ष्मी के नामों का जप करें। इसके बाद कपूर की आरती करें।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *