Dalsinghsarai

विद्यापतिधाम स्थित बाबा उगना-महादेव के दरबार में पहुंचे पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति, किया पूजा अर्चना 

Dalsinghsarai,विद्यापतिनगर,महाकवि विद्यापति की भक्ति-साधना और मिथिला की समृद्ध आध्यात्मिक परंपरा की साक्षी विद्यापतिधाम की पावन धरती पर शनिवार को पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति संदीप कुमार बाबा उगना-महादेव मंदिर पहुंचखर भगवान भोलेनाथ के चरणों में शीश नवाया। दीपावली के शुभ अवसर पर उन्होंने पूरे विधि-विधान और श्रद्धाभाव से पूजा-अर्चना कर परिवार, समाज और जनमानस के सुख-शांति एवं समृद्धि की मंगलकामना की। न्यायमूर्ति संदीप कुमार समस्तीपुर के आधिकारिक दौरे पर थे। इसी दौरान विद्यापतिधाम पहुंचकर उन्होंने बाबा बालेश्वर स्थान का दर्शन किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

उनके साथ समस्तीपुर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश समीर कुमार, दलसिंहसराय के अनुमंडलाधिकारी किशन कुमार और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा भी मौजूद रहे। मंदिर परिसर में एसडीओ किशन कुमार ने न्यायमूर्ति को विद्यापतिधाम की धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्ता से अवगत कराया। उन्होंने महाकवि कोकिल विद्यापति के साहित्यिक अवदान, भगवान शिव के प्रति उनकी अनन्य भक्ति और विद्यापतिधाम से जुड़ी पौराणिक मान्यताओं की विस्तार से जानकारी दी।

 

इस दौरान न्यायमूर्ति संदीप कुमार ने कहा कि विद्यापतिधाम जैसी पावन भूमि पर बाबा भोलेनाथ का दर्शन और पूजन करना सुखद आध्यात्मिक अनुभूति है। यहां की धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपराएं और महाकवि विद्यापति की स्मृतियां मिथिला की गौरवशाली पहचान को दर्शाती हैं। उन्होंने बाबा भोलेनाथ से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और कल्याण बनाए रखने की प्रार्थना की। न्यायमूर्ति के आगमन को लेकर श्री बालेश्वर स्थान विद्यापतिधाम न्यास समिति की ओर से विशेष स्वागत की व्यवस्था की गई थी। समिति के सदस्यों ने मिथिला की पारंपरिक आतिथ्य परंपरा के अनुरूप उन्हें पाग, अंगवस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही विद्यापतिधाम का तैलचित्र भेंटकर अभिनंदन किया। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना रहा। मौके पर थानाध्यक्ष सूरज कुमार, एसआई शलिम रजा, न्यास समिति के सचिव नवीन कुमार गिरि, कोषाध्यक्ष रत्न शंकर भारद्वाज, धर्मराज सिंह आदि उपस्थित थे।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *