Samastipur

हसनपुर चीनी मिल में नए सत्र के लिए ब्वॉयलर पूजा:2026-27 की गन्ना पेराई जल्द शुरू होगी

Samastipur,हसनपुर चीनी मिल में पेराई सत्र 2026-27 के शुभारंभ की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में शनिवार, 7 नवंबर को मिल परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ ब्वॉयलर पूजा का आयोजन किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पूजा-अर्चना के दौरान मिल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नए पेराई सत्र के सफल, सुरक्षित एवं निर्विघ्न संचालन की कामना की।कार्यक्रम की शुरुआत चीनी मिल परिसर स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना एवं हवन के साथ हुई। मंदिर के पुजारी ने यांत्रिकी विभाग प्रमुख बीरबल पाल सिंह के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ब्वॉयलर पूजा संपन्न कराई।

 

इसके बाद बाबा विश्वकर्मा सहित सभी देवी-देवताओं का आह्वान किया गया। पूजा एवं हवन के समापन के पश्चात कार्यपालक अध्यक्ष अशोक कुमार मित्तल, कार्यपालक उपाध्यक्ष सर्बजीत सैनी, महाप्रबंधक गन्ना अरुण कुमार श्रीवास्तव, यांत्रिकी विभाग प्रमुख बीरबल पाल सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारियों ने ब्वॉयलर में विधिवत अग्नि प्रज्वलित कर नए पेराई सत्र के संचालन की प्रक्रिया का शुभारंभ किया।इस अवसर पर कार्यपालक अध्यक्ष अशोक कुमार मित्तल ने कहा कि पेराई सत्र 2026-27 के सफल संचालन को लेकर मिल प्रबंधन की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।मशीनों की तैयारी, तकनीकी व्यवस्था एवं अन्य जरूरी कार्यों को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि किसानों के गन्ने की पेराई सुचारु रूप से की जा सके।

 

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष वित्त मनोज प्रसाद,उप महाप्रबंधक गन्ना रामाशंकर प्रसाद, विद्युत विभाग प्रमुख उदयराज सिंह, उत्पादन विभाग प्रमुख अखिलेश धर द्विवेदी, सहायक प्रबंधक मानव संसाधन दीपेंद्र सिंह, रजनीश जैन, अभयनाथ मिश्रा, मदन मोहन मिश्रा, राजेंद्र मिश्रा, शिवराज सिंह, राजीव कुमार सिंह, रुद्रकांत सिंह, सतीश कुमार सिंह, सत्यार्थ शुक्ला सहित विभिन्न विभागों के वरीय एवं कनीय अधिकारी, पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।ब्वॉयलर पूजा के आयोजन से चीनी मिल परिसर में नए पेराई सत्र को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला। अब किसानों और मिल कर्मियों को पेराई सत्र शुरू होने का इंतजार है।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *