Dalsinghsarai

दलसिंहसराय आईबी रोड में खेत से 37 लीटर शराब बरामद, एलटीएफ की टीम ने की कार्रवाई

दलसिंहसराय,शहर के आईबी रोड में गुप्त सूचना के आधार पर एलटीएफ (एंटी लिकर टास्क फोर्स) की टीम ने छापेमारी कर खेत से 37 लीटर शराब बरामद किया है.पुलिस की इस कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया.इस सम्बन्ध में एल टी एफ प्रभारी राज कुमार पासवान के अनुसार टीम को आईबी रोड स्थित एक खेत में शराब छिपाकर रखे जाने की गुप्त सूचना मिली थी.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की.इस दौरान खेत में छिपाकर रखी गई कुल 37 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई.पुलिस बरामद शराब को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुटी है.वही एक दिन पूर्व भी बुलाकी पुर चौर में टीम ने 2 हजार लीटर से ज्यादा कच्चा जावा और अर्ध निर्मित देशी शराब को नष्ट करते हुए कई ड्रम को नष्ट किया.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *