Dalsinghsarai

गोला पट्टी किराना दुकान में लगा भीषण आग,लाखों का सामान जलकर राख

दलसिंहसराय,शहर के गोला पट्टी में देर रात एक किराना दुकान में भीषण आग लग गई.आग में दुकान का लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया.घटना बुधवार रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है.बताया जा रहा है कि गोला पट्टी स्थित सौरभ आनंद की किराना मसाला की दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई.देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया.दुकान में रखे किराना, मसाला, तेल, घी और अन्य सामान धू-धू कर जलने लगे.आसपास के लोगों ने जब दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देखीं तो शोर मचाया और दुकान मालिक व फायर ब्रिगेड को सूचना दी.सूचना मिलते ही रात में ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.तब तक दुकान का लगभग सारा सामान जल चुका था.दुकानदार सौरभ आनंद के अनुसार, आग में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है.घटना के बाद परिवार में मायूसी छा गई है.स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित दुकानदार को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है.स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय पर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आसपास की दुकानों में भी आग फैल सकती थी,जिससे बड़ा हादसा हो सकता था.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *