Samastipur

समस्तीपुर में फ्लिपकार्ट ऑफिस लूटकांड का खुलासा,18 हजार के साथ 1 गिरफ्तार

समस्तीपुर: मुसरीघरारी पुलिस ने हरपुर एलौथ स्थित फ्लिपकार्ट कार्यालय में हुई लूट की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से लूटी गयी राशि में से 18 हजार रुपये नकद बरामद किये हैं. गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर वार्ड छह निवासी मनीष कुमार के रूप में हुई है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

पांच अपराधियों ने दिया था लूट की वारदात को अंजाम

जानकारी के अनुसार, 25 अक्टूबर 2026 को मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ स्थित फ्लिपकार्ट कार्यालय में पांच अज्ञात अपराधियों ने धावा बोला था. अपराधियों ने रौशन कुमार को जान से मारने का भय दिखाकर कार्यालय से 1 लाख 49 हजार 700 रुपये नकद लूट लिये थे.घटना के संबंध में मुसरीघरारी थाना में कांड संख्या 172/26 के तहत बीएनएस की धारा 309(4) में मामला दर्ज किया गया था.

 

विशेष टीम ने तकनीकी सूचना के आधार पर की कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष जांच दल का गठन किया गया. तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मनीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया.पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने लूटकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. उसकी निशानदेही पर लूटी गयी राशि में से 18 हजार रुपये नकद बरामद किये गये.

 

अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त पेशेवर अपराधी है. सीमावर्ती थानों से उसके आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है. मामले के अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और शेष राशि की बरामदगी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.इस कार्रवाई में मुसरीघरारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, पुअनि विजेश कुमार सिंह, रंगलाल साह, डीआईयू शाखा की टीम और मुसरीघरारी थाने के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *