Samastipur

समस्तीपुर में 150 महिलाओं से लोन के नाम पर ठगी, दो-दो हजार रुपये लेकर फरार

समस्तीपुर: रोसड़ा थाना क्षेत्र में महिलाओं को दो-दो लाख रुपये का ऋण दिलाने का झांसा देकर आर्थिक ठगी किये जाने का मामला सामने आया है. आरोप है कि फर्जी पहचान पत्र दिखाकर एक अज्ञात व्यक्ति ने करीब 150 लोगों से लोन की प्रक्रिया शुल्क और फाइल चार्ज के नाम पर दो-दो हजार रुपये वसूल लिये. सोमवार को जब महिलाएं बताये गये कंपनी के कार्यालय पहुंचीं तो वहां कोई कर्मचारी नहीं मिला. इसके बाद आक्रोशित महिलाओं ने हंगामा करते हुए पुलिस को सूचना दी.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इस मामले में बेगूसराय जिले के चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी साधु यादव के पुत्र सत्तो कुमार (21) ने रोसड़ा थानाध्यक्ष को आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

 

फर्जी पहचान पत्र दिखाकर लोन दिलाने का दिया था भरोसा

आवेदन के अनुसार, 27 और 30 अक्टूबर को एक अज्ञात व्यक्ति उनके पास आया था. उसने अपना परिचय लक्ष्य कुमार, पद बीएम बताते हुए पहचान पत्र दिखाया और तत्काल ऋण स्वीकृत कराने का भरोसा दिलाया. उसने बताया कि उसकी संस्था बीजीपी निधि लिमिटेड के नाम से भिरहा रोड स्थित नंद चौक के समीप शर्मा हॉस्पिटल के पास राज कुमार झा के मकान में संचालित है. इसका मुख्य कार्यालय भागलपुर में बताया गया.

 

आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने अपने झांसे में लेकर करीब 150 लोगों से ऋण दिलाने के नाम पर प्रति व्यक्ति दो-दो हजार रुपये नकद और ऑनलाइन माध्यम से वसूल किये. महिलाओं को दो नवंबर को दो-दो लाख रुपये का ऋण देने का आश्वासन दिया गया था.

 

कार्यालय पहुंचीं महिलाएं तो नहीं मिला कोई कर्मचारी

सोमवार को जब महिलाएं बताये गये कार्यालय पहुंचीं तो वहां न तो कंपनी का कोई कार्यालय मिला और न ही संबंधित व्यक्ति मौजूद था. इसके बाद ठगी का संदेह होने पर महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया और पुलिस को सूचना दी.

 

सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने मौके पर मौजूद एक स्थानीय युवक को पूछताछ के लिए थाना लाया. इसके बाद दर्जनों की संख्या में महिलाएं रोसड़ा थाना पहुंच गयीं और जमा की गयी राशि वापस दिलाने की मांग को लेकर हंगामा करने लगीं. महिलाओं के पास कथित कंपनी द्वारा जारी पासबुक भी मौजूद थी, जिसे उन्होंने पुलिस को दिखाया.

 

कार से आता था कथित एजेंट, साक्ष्य होने का दावा

आवेदक सत्तो कुमार ने आवेदन में बताया है कि ठगी में शामिल व्यक्ति काले रंग की चारपहिया किया कार्न्स गाड़ी से आता था. उसके पास कथित तौर पर दिखाये गये पहचान पत्र, गाड़ी की तस्वीर, मोबाइल नंबर, ऑनलाइन भुगतान का लेन-देन विवरण, कॉल रिकॉर्डिंग और अन्य तस्वीरें सुरक्षित हैं. जरूरत पड़ने पर ये सभी साक्ष्य पुलिस को उपलब्ध कराये जायेंगे.

 

आवेदन में संबंधित व्यक्ति का नाम दीपक कुमार भी बताया गया है. आवेदन पर राहुल कुमार, शांति देवी, सुशीला देवी, जानकी देवी, सोनी देवी, रेखा देवी, सोनम कुमारी, मीना देवी, प्रमिला देवी, रंजू देवी, अंशु कुमारी, दुखनी देवी, आंचल देवी, रीता देवी, उर्मिला देवी, संगीता देवी, पूजा कुमारी, नेहा कुमारी, जूना देवी, काजल देवी, नीलम देवी, शीला देवी, रंजन देवी, शर्मिला देवी, श्यामली कुमारी, मंतोली देवी, लालबाबू पासवान, गीता देवी, रेखा देवी, रिंकी कुमारी, गीता देवी, अनीता देवी, लक्ष्मी देवी, सुमन कुमारी, कंचन कुमारी, प्रीति कुमारी, काजल देवी, किरण देवी, सविता देवी, बच्चा देवी, उषा देवी, सोनिया देवी, गुड़िया देवी, शिवपुरी देवी, अनीता देवी, सुमन कुमारी, कंचन कुमारी, आरती देवी, रिंकू देवी एवं नूतन कुमारी आदि के हस्ताक्षर दर्ज हैं.

 

पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई करने की बात कही है. घटना के बाद ठगी की शिकार महिलाओं में आक्रोश है. सभी महिलाएं अपनी जमा राशि वापस दिलाने और आरोपितों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग कर रही हैं.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *