Samastipur

वोट चोरी के मुद्दे पर इंडिया गठबंधन का धरना-प्रदर्शन:गांव-गांव चलाएंगे जागरूकता अभियान

Samastipur,दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को इंडिया गठबंधन की ओर से आंदोलन के समर्थन में समस्तीपुर में भी गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया।शहर के स्टेशन चौक स्थित गांधी प्रतिमा स्थल पर आयोजित धरना-सभा में वोट चोरी के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

सभा के दौरान इंडिया गठबंधन के नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफे की मांग उठाई। नेताओं ने कहा कि मतदान प्रक्रिया की पारदर्शिता-मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा लोकतंत्र के लिए जरूरी है।धरना-सभा की अध्यक्षता भाकपा, माकपा, भाकपा माले, राजद और कांग्रेस के पांच सदस्यीय अध्यक्षमंडल ने संयुक्त रूप से की। अध्यक्षमंडल में सुरेंद्र प्रसाद सिंह, रामप्रीत पासवान, विनोद पासवान, रामसागर पासवान और डोमन राय शामिल रहे।

 

भाकपा के जिला सचिव सुरेंद्र कुमार सिंह मुन्ना ने कहा कि वोट चोरी का मुद्दा लोकतंत्र और लोगों के मताधिकार से जुड़ा गंभीर सवाल है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर गांव-गांव में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।आम लोगों को उनके मताधिकार और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

 

ये लोग रहे मौजूद

 

सभा को शत्रुघ्न राय पंजी, अशोक कुमार, उपेंद्र राय, दीनबंधु प्रसाद, दीपक यदुवंशी, सुशील राय, बच्चा राय, सुधीर कुमार देव, परमानंद मिश्र, अनिल प्रसाद, मो. मुन्ना, शत्रुघ्न यादव, अनिल कुमार महतो, तिलक सहनी, रामबृक्ष राय, हरिनारायण राय, रामप्रकाश यादव, डॉ. राम कुमार, मनोज कुमार गुप्ता, मो. सईद अंसारी, शत्रुघ्न प्रसाद, विश्वनाथ सिंह हजारी, मो. आतीब समेत अन्य नेताओं ने संबोधित किया।वक्ताओं ने कहा कि कथित वोट चोरी के मुद्दे को लेकर गठबंधन की ओर से आगे भी आंदोलन और जनजागरण अभियान जारी रखा जाएगा।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *