Samastipur

समस्तीपुर:1292 लीटर शराब लदा ट्रक जब्त, यूपी का चालक धराया

समस्तीपुर:मद्य निषेध विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर विभूतिपुर थाना क्षेत्र के आलमपुर कोदरिया बाबा मंगलेश्वर धाम मंदिर के समीप घेराबंदी कर उत्तर प्रदेश के रजिस्ट्रेशन नंबर वाले एक छह चक्का ट्रक से विदेशी शराब बरामद किया है। मौके से ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया है, जबकि स्थानीय मुख्य धंधेबाज अंधेरे और पुलिस की भनक लगते ही फरार होने में सफल रहा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

कार्रवाई के दौरान ट्रक की सघन तलाशी ली गई, जिसमें 146 कार्टन और 26 पीस विदेशी शराब पाई गई। कुल मात्रा 1292.88 लीटर आंकी गई है। शराब की पूरी खेप के साथ छह-चक्का ट्रक को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार चालक की पहचान उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के निवासी चवन सिंह के पुत्र कुलदीप के रूप में हुई है। वहीं, शराब की खेप मंगवाने वाला स्थानीय धंधेबाज खानपुर थाना क्षेत्र के मधु टोला निवासी प्रकाश महतो मौके से फरार हो गया। मद्य निषेध विभाग की टीम गिरफ्तार चालक से नेटवर्क और सप्लायरों के बारे में पूछताछ कर रही है। साथ ही फरार धंधेबाज प्रकाश महतो की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *